अयोध्या हिंदूधाम के सिंहद्वार का अनावरण



विश्वप्रसिद्ध जोधपुर के पत्थर से बनाया गया अयोध्या के हिंदूधाम का सिंहद्वार 

अयोध्या (स.क्रा.सं.)। रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अयोध्या के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती महाराज द्वारा अयोध्या में सरयू नदी के तट पर एक भव्य हिंदूधाम बनाया जा रहा है जिसके सिंहद्वार का निर्माण जोधपुर के राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता देवकृष्ण गौड़ एवं विप्र परशुराम शक्ति की प्रधान अध्यक्ष  सरस्वती देवकृष्ण गौड़ द्वारा जोधपुरी पत्थर से करवाया गया। रामलला के जन्मोत्सव रामनवमी के दिन हिंदूधाम के सिंहद्वार का अनावरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राममंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र महाराज रहे।

अनावरण से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवकृष्ण गौड़ और उनकी धर्मपत्नी सरस्वती गौड़ के द्वारा मुख्यद्वार पर कलश पूजन व नवग्रह पूजन विधिविधान से किया गया तत्पश्चात इस सिंहद्वार का अनावरण राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास,डॉ रामविलास वेदांती महाराज एवं जगतगुरु रामदिनेशाचार्य जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। रामविलास वेदांती

के उत्तराधिकारी डॉ. राघवेशदास वेदांती ने बताया की कोरोनकाल को देखते हुए इस समारोह को भव्यता प्रदान नहीं की जा सकती थी फिर भी इस अनावरण समारोह में कई सन्त महात्माओं के आगमन ने समारोह की शोभा बढ़ाई, वेदांती महाराज ने हिंदूधाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये हिंदूधाम राममंदिर के दर्शनार्थियों के रुकने की सम्पूर्ण व्यवस्था करेगा।इसके प्रथम तल पर एक भव्य भागवत हॉल का निर्माण किया जा रहा है और इसके ऊपर 108 कमरों का निर्माण किया जाएगा।

जोधपुरी पत्थर से निर्मित इस सिंहद्वार के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान उच्च न्यायलय के अधिवक्ता देवकृष्ण गौड़ ने बताया कि सिंहद्वार का निर्माण करने का हमे अवसर मिलना ये हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। इस सिंहद्वार को बनने में तकरीबन सवा दो महीने लग गए।इसपर जोधपुर की कलाकृति को उकेरा गया है। 15 फ़ीट चौड़ा एवं 21 फ़ीट ऊंचाई के साथ इस सिंहद्वार का निर्माण हुआ है जिसको तकरीबन 20 से 25 कारीगरों ने दिनरात मेहनत करके पूर्ण किया है।

इस अनावरण समारोह में रामजन्मभूमि के राममंदिर के प्रमुख पुजारी स्वामी श्री सत्येंद्र दास जी महाराज,डॉ रामविलास वेदांती जी महाराज,जगतगुरु श्री रामदिनेशाचार्य जी महाराज,महंत श्री दिलीप दास जी महाराज, महंत श्री सत्येंद्र दास वेदांती जी महाराज,महंत श्री सोमदास जी महाराज,सुरेश गौड़, संजय शर्मा,आशीष शर्मा,दिव्यांशी गौड़,तनिष्का गौड़,आयुष्मान गौड़ एवं राम जन्मभूमि के अनेक सन्त महात्मा उपस्थित रहे।

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم