शास्त्रीय गायक श्री राजन मिश्र के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
जयपुर, 26 अप्रेल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रख्यात शास्त्रीय गायक पद्म भूषण श्री राजन मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री मिश्र ने कहा कि श्री राजन मिश्र का निधन संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें