मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की वजह से गैस आपूर्ति बाधित होने से मारे गये 22 रोगियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घटना पर दु:ख जताते हुए ठाकरे ने इसकी व्यापक जांच की भी घोषणा की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘घटना में मारे गये हर शख्स के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि किसी तरह की राजनीति इस पर नहीं करें।’’ ठाकरे ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन रिसाव की वजह से 22 लोगों की मौत एक दु:खद घटना है। मैं शब्दों में अपना दु:ख नहीं जता सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों को कैसे सांत्वना दूं। हालांकि यह एक हादसा था, लेकिन इसकी पूरी तरह जांच की जाएगी।

إرسال تعليق