देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra Scorpio के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में कई मौकों पर इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है। लेकिन नए माडॅल के बाजार में आने से पहले मौजूदा एसयूवी बीते मार्च महीने में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीते मार्च महीने में इस एसयूवी की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार बीते मार्च महीने में कंपनी ने Scorpio के कुल 2,331 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के मार्च महीने के मुकाबले पूरे 5728 % ज्यादा है। पिछले साल के मार्च महीने में कंपनी ने इस एसयूवी के महज 40 यूनिट्स की ही बिक्री की थी। याद दिला दें कि, उस दौरान महीने के दूसरे सप्ताह के बाद कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन की भी घोषणा कर दी गई थी।
वहीं पिछले फरवरी महीने के मुकाबले इस एसयूवी की बिक्री में 34% की गिरावट देखने को मिली है। बीते फरवरी महीने में कंपनी ने इस एसयूवी के कुल 3,535 यूनिट्स की बिक्री की थी। खैर, अब देश को इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का इंतजार है, जिसकी टेस्टिंग की जा रही है। स्पाई तस्वीरों के अनुसार नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल आकार में मौजूदा स्कॉर्पियो के मुकाबले ज्यादा बड़ा होगा।
कैसी है नई एसयूवी: Mahindra Scorpio बाजार में कुल पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने 2.2 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि दो अलग-अलग ट्यून के साथ आता है। इसका एक वेरिएंट 120PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है वहीं दूसरा वेरिएंट 140PS की पावर और 319Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है।
मिलते हैं ये फीचर्स: 7 सीटों वाली इस एसयूवी में कंपनी ने 7 इंच का ट्च स्क्रिन इंफोटेंमेँट सिस्टम दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ और AUX जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 16.52 लाख रुपये है।

एक टिप्पणी भेजें