रिकॉर्ड :4.12 लाख नए केस ,लगभग 4,000 संक्रमितों की मौत हुई ,30 लाख मरीज ठीक भी हुए ,ताजमहल के पास चिता से उठता धुआं

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,979
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.30 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.62 लाख

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर भारत की स्थिति को लगातार खराब करता जा रहा है। कोरोना के आकड़ों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा देखा गया है। भारत ने गुरुवार को 4.12 लाख से अधिक ताजे मामलों  सामने आये हैं। 24 घंटों में लगभग 4,000 मौतों की सूचना दी गयी। भारत के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा है कि कोविड संक्रमण की एक तीसरी लहर अपरिहार्य है और नई लहर के लिए तैयार रहना आवश्यक है।

पांच राज्य जिन्होंने अधिकतम मामले दर्ज किए हैं, 57,640 मामलों के साथ महाराष्ट्र हैं, इसके बाद कर्नाटक में 50,112 मामले हैं, केरल में 41,953 मामले हैं, 31,111 मामले के साथ उत्तर प्रदेश और 23,310 मामले हैं। नए मामलों के 49.52% मामलों की रिपोर्ट इन पांच राज्यों में से है, जिनमें अकेले महाराष्ट्र 13.98% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 3,980 मौतों की सूचना दी है। महाराष्ट्र (920) में अधिकतम मौतें हुईं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 353 मौतें हुईं।


राजस्थान के 8 जिलों से अच्छी खबर
राज्य के बूंदी, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, धौलपुर, चूरू, बारां और बांसवाड़ा ऐसे जिलों में शामिल हैं। देखने वाली बात यह है कि राज्य के कोटा में एक दिन में 678 लोग कोरोना पोजिटिव निकले और 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि उससे सटे बूंदी में एक भी जान नहीं जाने दी गई। इसी तरह हनुमानगढ़ से सटे गंगानगर में भी तीन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। जयपुर में 43, जोधपुर में 20 और उदयपुर में 19 लोगों की मौत हो गई है।


ताजमहल के पास चिता से उठता धुआं


आगरा में कोरोना से अब तक 256 संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि यह दावा कागजी है। मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक हैं, जो दस्तावेजों में नहीं दर्ज ही नहीं है। लोगों का कहना है कि आगरा में कोरोना से हो रही मौतों का सच ताजमहल से 100 मीटर की दूर स्थित श्मशान से उठ रहा धुआं दे रहा है। यहां एक माह से हर दिन औसतन 100 शवों के अंतिम संस्कार हो रहे हैं। चिताओं से उठता धुआं इस कदर फैला हुआ है कि ताजमहल की तस्वीर अब धुंधली नजर आती है। प्रशासन ने शवों के बढ़ते बोझ के चलते 24 घंटे अंतिम संस्कार की अनुमति दे रखी है। लोगों को 24 घंटे बाद दाह संस्कार का टोकन मिल रहा है। जबकि 20 मार्च तक यहां महज 15 से 20 शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते थे।

आगरा में अब तक 22,513 संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से 3050 एक्टिव केस हैं। जबकि 19,207 ठीक हो चुके हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। श्मशान घाटों पर घंटों की लाइन लग रही है। तब कहीं चिता के लिए कुछ समय के लिए जगह मिल पा रही है। ताजगंज मोक्षधाम पर विद्युत शवदाह गृह पर रोजाना 30 से ज्यादा टोकन आ रहे हैं। क्षेत्र बजाजा की रसीदों के हिसाब से रोजाना 100 के लगभग अंतिम संस्कार का सामान लिया जा रहा है।


प्रमुख राज्य


महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 57,640 लोग संक्रमित पाए गए। 57,006 लोग रिकवर हुए और 920 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 48.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 72,662 लोगों की मौत हो गई है। 6.41 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
.

उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 31,111 लोग संक्रमित पाए गए। 40,852 लोग रिकवर हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,151 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.62 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।


दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 20,960 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,209 लोग ठीक हुए और 311 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 53 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 43 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,063 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,859 का इलाज चल रहा है।



छत्तीसगढ़

यहां बुधवार को 15,157 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,152 लोग ठीक हुए और 253 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,738 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।


गुजरात

राज्य में बुधवार को 12,955 लोग संक्रमित मिले। 12,995 लोग रिकवर हुए और 133 की मौत हो गई। अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,912 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।



मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 12,319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,643 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 6.24 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,074 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,244 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।



Post a Comment

और नया पुराने