सभी लोग राजनीति छोड़ कर एक दूसरे की मदद करें :CM केजरीवाल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते गरीब तबके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 अहम निर्णय लिए हैं। इसके तहत दिल्ली में राशन लेने वाले 72 लाख लोगों को दो माह तक मुफ्त में राशन मिलेगा। इसके साथ ही ऑटो-टैक्सी चालकों को 5000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोराेना से निपटने के लिए हम लोगों ने लाकडाउन लगाया है, मगर यह गरीब लोगों के लिए संकट पैदा कर देता है। ऐसे में हम लोगों ने दो निर्णय लिए हैं। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में आटो टैक्सी चालकाें को 5-5 हजार की मदद दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड हैं।
सभी लोग राजनीति छोड़ कर एक दूसरे की मदद करें :CM केजरीवाल
उन्होंने सभी पार्टियों से अपील की कि महामारी के इस दौर में वे राजनीति न करें और जनता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हम सब की है. इसलिए इससे हमें मिलजुलकर लड़ना होगा. उन्होंने अपील की कि सब धर्म के लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं.
अगले 2 महीने तक मिलेगा फ्री राशन
सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह फ्री राशन लोगों को अगले 2 महीने तक दिया जाएगा. इसका मतलब ये नहीं है कि लॉकडाउन अगले दो महीने तक बढ़ने जा रहा है. यह घोषणा केवल इसलिए की जा रही है कि जिन गरीबों के काम धंधे बंद हो गए हैं. उन्हें इस महामारी के दौर में सरकार की ओर से थोड़ी मदद दी जा सके.

एक टिप्पणी भेजें