जो कहता था गंगा ने बुलाया है,उसने माँ गंगा को रुलाया है : राहुल गांधी




राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा:जो कहता था गंगा ने बुलाया है,उसने माँ गंगा को रुलाया है। यूपी के कई इलाकों में गंगा में शवों को तैरते देखा जा रहा है. हाल ही में वाराणसी में गंगा नदी और उससे सटे चंदौली जिले में आंशिक रूप से जले हुए एक शव सहित सात और शव बरामद किए गए.

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की है. जिसमें दावा किया गया है कि गंगा किनारे 1140 किमी में 2 हजार से ज्यादा शव मिले हैं. इसमें ये भी कहा गया है कि कानपुर के शेरेश्वर घाट पर आधा किमी के एरिया में ही 400 लाशें दफन हैं.

विपक्ष लगातार हमलावर
दरअसल, यूपी के कई इलाकों में गंगा में शवों को तैरते देखा जा रहा है. हाल ही में वाराणसी में गंगा नदी और उससे सटे चंदौली जिले में आंशिक रूप से जले हुए एक शव सहित सात और शव बरामद किए गए. एक शव वाराणसी के सुजाबाद इलाके के पास और छह चंदौली जिले के धानापुर इलाके में गुरुवार को मिला. छह शव और आंशिक रूप से जले हुए एक शव को बाहर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच, चंदौली के धनापुर में छह सड़े-गले शव बरामद किए गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया.


बिहार के अधिकारियों ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश से 71 शव बहकर राज्य में आ गए थे. अधिकारियों ने इसके बाद नदी में नेट लगा दिया है. विपक्ष ने राज्य में कोविड की मौतों को कम बताने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर हमला किया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "गंगा में तैरती लाशें महज आंकड़े नहीं हैं, वे किसी के पिता, मां, भाई और बहन हैं. सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए जिसने अपने लोगों को इतनी बुरी तरह विफल कर दिया है."



जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने माँ गंगा को रुलाया है।
Image

Post a Comment

أحدث أقدم