Corona virus update: एक दिन में 3,57,229 नए मामले आये, कोरोना से 3,449 लोगो की गई जान

कुल केस    :2,02,82,833
एक्टिव केस :34,47,133
ठीक हुए     :1,66,13,292
कुल मौत    :2,22,408 
रिकवरी रेट :34,47,133

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,57,229 मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं जबकि 3,449 और लोगों के जान गंवाने से कुल मौत  2,22,408 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो गई है। सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है।


कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.91 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 1,66,13,292 पर पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले 19 अप्रैल को 1.50 करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, तीन मई तक 29,33,10,779 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 16,63,742 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।



इन राज्यों में सुधरे हालात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश में कोरोना  के मामलों में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं. महाराष्ट्र में 24 अप्रैल को संक्रमण के 65,442 और 20 अप्रैल को 62,417 नए मामले सामने आए. दिल्ली में 24 अप्रैल को संक्रमण के 25,294 नए केस सामने आए. इसके 7 दिन बाद 2 मई को दिल्ली में कोरोना के 24,253 मामले सामने आए. छत्तीसगढ़ में 29 अप्रैल को 15,583 मामले और 2 मई को 14,087 मामले सामने आए. महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या 50 हजार से नीचे होने के साथ मौत के आंकड़े में भी कमी दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ गिर रहा है. 3 मई को बीते 24 घंटे में 30 हजार से कम नए केस दर्ज हुए, जबकि ठीक होने वालों की संख्या साढ़े 38 हजार से ज्यादा हैं. जबकि मध्य प्रदेश और बिहार की हालत सही नहीं है. 


Post a Comment

أحدث أقدم