कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, ‘नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! PM, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं’.
राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. राजधानी दिल्ली में बन रहे सेंट्रल विस्टा को लेकर राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी निशाना साध रही है.
कांग्रेस का कहना है कि ऐसे वक्त में जब देश में महामारी हो, लोग ऑक्सीजन और अस्पताल के लिए भटक रहे हैं, ऐसे में इस तरह के प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च करना ठीक नहीं है.
यूपी और बिहार में बहते मिले थे शव
गौरतलब है कि बिहार के बक्सर में बीते दिनों नदी में दर्जनों की संख्या में शव मिले, जो बिना जलाए हुए थे. बिहार के बक्सर के बाद यूपी-बिहार बॉर्डर के एक गांव में भी गंगा में बड़ी संख्या में शव मिले, जो तैरते हुए आए हैं. कुछ गांव वालों का कहना है कि कोरोना काल में लकड़ी की कमी है, ऐसे में कई लोग शवों को सीधे नदी में प्रवाहित कर रहे हैं.
إرسال تعليق