भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मौजूदा समय में देश के अंदर कई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया जा चुका है जिनमें ठीक-ठाक स्पेस के साथ अच्छी रेंज भी ऑफर की जाती है। आने वाले समय में भी कई EVs देश में लॉन्चिंग को तैयार है जिनमें से एक तो इतनी छोटी है कि दो मोटरसाइकिल जितने स्पेस में पार्क हो सकती है। इतना ही नहीं ये भारत में लॉन्च की जाने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी होगी। तो चलिए जानते हैं, कौन सी है ये कार और क्या है इसकी खासियत।

Strom R3

Strom R3 की कीमत 4.5 लाख रुपये होगी। आपको बता दें कि ये भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। इसमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 1 लाख किलोमीटर या 3 साल की वारंटी के साथ मार्केट में उतारी जाएगी। कंपनी ने 10,000 रुपये के टोकन अमाउंट में इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनने वाली है जिसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Strom R3 की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटे की है। वहीं यह फुल चार्ज करने पर 200 किमी तक की रेंज का दावा करती है। Storm R3 को 15A पावर आउटलेट के माध्यम से 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। स्ट्रॉम आर 3 में कंपनी ने तीन ड्राइविंग मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स को शामिल किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें इसमें 12 इंच के एलॉय व्हील्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स (ORVM) दिया जाएगा। स्ट्रॉम के एक्सटीरियर में चार कलर ऑप्शन - इलेक्ट्रिक ब्लू, नियन ब्लू, रेड एंड ब्लैक दिया गया है। R3 की लंबाई 2,907mm,चौड़ाई 1,450mm और ऊंचाई 1,572mm है। इसका व्हीलबेस 2,012mm है। 


Post a Comment

أحدث أقدم