रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 44वीं सालाना आम सभा में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियोफोन-नेक्स्ट का ऐलान कर दिया है। इसे रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बनाया गया है। यह बेहद किफायती 4G स्मार्टफोन है, जो भारतीय मार्केट में 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप्स से लैस होगा। यह गूगल एंड्रॉइड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कीमत का नहीं हुआ खुलासा
जियोफोन-नेक्स्ट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अबंनी ने दावा किया है कि यह भारत ही नहीं, दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि नया जियोफोन-नेक्स्ट भारतीयों की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है, जिससे भारत को 2G मुफ्त बनाने में मदद मिलेगी। जियोफोन-नेक्स्ट को सबसे पहले भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। फिर जियोफोन-नेक्स्ट को भारत के बाहर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। मुकेश अंबानी के मानें, तो भारत में करीब 300 मिलियन 2G मोबाइल फोन यूजर हैं। इसकी एक वजह स्मार्टफोन की कीमत का ज्यादा होना है। ऐसे में मैंने और सुंदर पिचाई ने एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन पेश करने का ऐलान किया था।
जियोफोन-नेक्स्ट में क्या होगा खास
जियोफोन-नेक्स्ट में वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। मतलब यूजर बोलकर कुछ भी सर्च कर पाएंगे जियोफोन-नेक्स्ट ऑटोमेटिक रीड एलाउड स्क्रीन टेक्सट फीचर के साथ आएगा। इससे फोन यूजर को फोन स्क्रीन पर लिखे टेक्स्ट को ऑटोमेटिक तरीके से ऑडियो में कन्वर्ट करने में मदद मिलेगी। साथ ही लैंग्वेज ट्रांसलेशन फीचर मिलेगा। जियोफोन-नेक्स्ट यूजर्स को गूगल प्ले का सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे यूजर्स ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे। फोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रॉइड अपडेट भी मिलेंगे। फोन में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम का ऑप्टिमाइज वर्जन मिलेगा। जियोफोन-नेक्स्ट की लॉन्चिंग से Xiaomi, Samsung और Realme जैसी कंपनियों को जोरदार टक्कर मिलेगी।
भारतीयों को मिलेगा शानदार अनुभव
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि जियोफोन-नेक्स्ट को खासतौर पर भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों भारतीयों के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5G साझेदारी करीब अरब से ज्यादा भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद मिलेगी। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुताबिक रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर पर है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ GB डेटा प्रतिमाह की खपत होती है। पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है।

إرسال تعليق