Redmi Note 10 इस बार नोट सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है.
डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी
थोड़े बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे, लेकिन कॉन्सेप्ट एक तरह का ही है. कंपनी ने Evol डिजाइन पेश किया है और ये फोन भी उसी डिजाइन पर बेस्ड है. बैक पैनल की बात करें तो यहां फ्रॉस्ट व्हाइट फिनिश है. रियर पैनल साइड से कर्व्ड है जिससे फोन होल्ड करने में ग्रिप अच्छा रहता है. फोन हाथ से स्लिप नहीं होता और सबसे अच्छी बात ये है कि फोन कॉम्पैक्ट फील होता है. ज्यादा भारी नहीं है और न ही ज्यादा थिक है. इसे एक हाथ से यूज करने में कोई परेशानी नहीं हुई. रियर पैनल पर दिया गया कैमरा मॉड्यूल भी देखने में अच्छा लगता है और ये ज्यादा उभरा हुआ नहीं है. फिंगरप्रिंट सेंसर होम साइड में दिए गए होम बटन में ही दिया गया है. इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर कीज दिए गए हैं. बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक दिए गए हैं. यहां आपको स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं. सिम ट्रे लेफ्ट साइड में है. फ्रंट की बात करें तो यहां आपको सेंटर में पंचहोल मिलता है. एक सिल्वर रिंग नोटिस करेंगे जो पंचहोल के चारों तरफ है. प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 दिया गया है जो काफी पुराना हो चुका है. फोन IP53 रेटिंग वाला है यानी ये कुछ हद तक वॉटर और डस्ट प्रूफ भी है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Redmi Note 10 में Qualcomm Snapdragon 678 प्रोसेसर दिया गया है. ये नया प्रोसेसर है ये Snapdragon 675 का अपडेट है. माइनर अपडेट कह सकते हैं. फोन में 4GB और 6GB रैम ऑप्शन्स हैं. 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन हैं. इस फोन में आपको हाई रिफ्रेश रेट नहीं मिलेगा. यानी आपको 60Hz से ही काम चलाना होगा. डेली टास्क ये फोन काफी अच्छे से हैंडल करता है, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट की कमी थोड़ी खलती है. फोन स्मूद काम करता है और फास्ट भी है. मल्टी टास्किंग में कोई समस्या नहीं है. गेमिंग परफॉर्मेंस ऐवरज है. लंबे समय तक गेमिंग करने में दिक्कत होगी. फोन की डिस्प्ले की बात करें तो यहां आपको 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है. 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है जो काफी है. OTT प्लैटफॉर्म से कॉन्टेंट देखते हैं तो आपके लिए अच्छा है. क्योंकि इस फोन की डिस्प्ले अच्छा है. लगातार वीडियोज देखते रहने पर भी ये आंखों को नहीं चुभता है. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर फास्ट है और होम बटन में होने की वजह से इसे अनलॉक करना भी काफी फास्ट और आसान हो जाता है. इस फोन में दिया गया ऑलवेज ऑन डिस्प्ले भी आपको पसंद आएगा. इसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. ऑलवेज ऑन डिस्प्ले पर आप टेक्स्ट या इमेज ऐड कर सकते हैं. यहां कई तरह के एनिमेटेड और नॉर्मल इमेज और क्लॉक दिए गए हैं जो शानदार हैं. एक साथ कई ऐप्स यूज करने में भी ये फोन स्लो नहीं होता है. एक ऐप से दूसरे ऐप में स्विच करना भी फास्ट है, लोडिंग टाइम ज्यादा नहीं है.
Redmi Note 10 में Android 11 बेस्ड MIUI 12.5 दिया गया है. कंपनी के इस कस्टम ओएस में कई तरह के नए फीचर्स हैं जो काम के हैं.
हालांकि इस फोन में कई सारे पहले से इंस्टॉल्ड ऐप्स भी मिलेंगे.इन ऐप्स में फेसबुक, नेटफ्लिक्स, लिंक्ड इन, जिली सहित शाओमी के कई ऐप्स शामिल हैं. MIUI 12.5 में गेम टर्बो मोड, फ्लोटिंग विंडोज, स्क्रीन कस्टमाइजेशन और जेस्चर नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स आपको पसंद आएंगे. Redmi Note 10 ओवरऑल परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर डिपार्टमेंट में अच्छा है. यहां आपको किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलेगी, क्योंकि ये अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है.
कैमरा
Redmi Note 10 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्स का डेप्थ सेंसर दिया गया है. अब कंपनियों को बजट स्मार्टफोन में डेप्थ सेंसिंग कैमरा के बजाए टेलीफोटो लेंस देना चाहिए. क्योंकि इस लेवल के डेप्थ सेंसिंग कैमरा का जो रिजल्ट होता है वो बिना डेप्थ सेंसिंग लेंस के सॉफ्टवेयर के जरिए हासिल किया जा सकता है. बहराहल फोटॉग्रफी एक्सपीरिएंस की बात करें तो यहां भी निराश नहीं होंगे. कैमरा ऐप में जा कर आपको 48 मेगापिक्सल एनेबल करना होगा, क्योंकि ये डिफॉल्ट नहीं है. प्राइमरी कैमरा से क्लिक की गई तस्वीरें अच्छी होती हैं. खास तौर पर अगर आप आउटडोर फोटॉग्रफी कर रहे हैं तो कलर्स भी सही दिखते हैं. यानी लगभग असली जैसे... फोटोज में आपको शार्पनेस और डीटेल्स भी देखने को मिल जाएंगी. हालांकि अल्ट्रा वाइड लेंस से क्लिक की गई तस्वीरों में डीटेल्स नहीं मिलेंगी, ऐसे में अल्ट्रा वाइड लेंस से क्लिक की गई तस्वीरें अच्छी आती हैं. कई बार ऐसा हुआ की कुछ कलर्स ज्यादा सैचुरेटेड दिख रहे थे. ये दिक्कत सॉफ्टवेयर की है या लेंस कि ये साफ नहीं है. मैक्रो लेंस ठीक ठाक है. ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. पोर्ट्रेट मोड की बात करें तो यहां भी अच्छी रौशनी में अच्छा रिजल्ट मिलता है. लो लाइट फोटॉग्रफी की बात करें तो यहां इसका कैमरा फीका लगता है. इस फोन का नाइट मोड में भी ऐवरेज है. सेल्फी कैमरे की बात करें तो ये हमें पसंद आया. तस्वीरें काफी अच्छी आती हैं और फोटोज में डीटेल्स भी मिल जाएंगे. हालांकि आप इसे ज्यादा जूम करेंगे तो निराश होंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लायक सेल्फी ये स्मार्टफोन आराम से क्लिक कर लेता है. इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं. कई तरह के ब्यूटिफिकेशन मोड्स दिए गए हैं,
बैटरी परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. बॉक्स में 33W का चार्जर दिया गया है. इसे फुल चार्ज करने में एक घंटा लगेगा। 1.5 दिन का बैकअप देगा. फोन का इस्तेमाल कम करते हैं तो दो दिन भी चल सकता है. हेवी यूजर्स के लिए तो 5000mAh की बैटरी कम पड़ जाती है.
Redmi Note 10 एक ऐसा फोन है जिसमें सबकुछ अच्छा देने की कोशिश की है. इस कीमत पर आपको एक प्रीमियम डिजाइन मिलता है, डिस्प्ले भी अच्छी है.

एक टिप्पणी भेजें