हॉलमार्किंग अनिवार्य के बाद जौहरी उद्योग पर संकट

भारत में सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसमें कई दिक्कतें सामने आ रही हैं। GJC ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों को क्षतिग्रस्त सोने के सामान के अलावा परख केंद्रों से हॉलमार्क वाले आभूषण पाने में देरी और सामानों पर आईडी सिस्टम प्रणाली लागू करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।