स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जाने जाने वाले डेटॉल ने एक वर्ष में आश्चर्यजनक रूप से सीआरपी में 48 फीसद की वृद्धि की और टॉप के 25 ब्रांड सूची में शामिल हो गया।

बयान के मुताबिक, डेटॉल के बाद लाइफबॉय 25 फीसद सीआरपी की वृद्धि के साथ, विम 21 फीसद सीआरपी (1454 मिलियन), डाबर 14 फीसद सीआरपी (1458 मिलियन) और ब्रिटानिया 11 फीसद सीआरपी (4694 मिलियन) पर था। कुल मिलाकर सीआरपी 86 अरब से बढ़कर 89 अरब हो गया है। हालांकि, 2019 में विकास दर 18 फीसद से घटकर 4 फीसद पर आ गई है।