सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले फूड से दूर रहने और अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाने के बेहतरीन टिप्स-jagran

 5 photos    |

1/ 5किचन गार्डन बनाएं
किचन गार्डन बनाएं

किचन में हर्ब्स और मेकअप में लिपस्टिक का एक जैसा महत्व है। कोकोनट बटर लाजवाब है तो नींबू का प्रयोग भोजन को लाजवाब बना देता है। किचनगार्डन में करी पत्ता, नींबू, मिर्च, पुदीना या धनिया पत्ती लगाएं। इन्हें गमलों में भी लगाया जा सकता है।

2/ 5भोजन का न होने दें जिंक की कमी
भोजन का न होने दें जिंक की कमी

भोजन में पौष्टिक गुणों की कमी भी स्वाद को प्रभावित करती है। विटमिंस एवं मिनरल्स की कमी से सूंघने व स्वाद लेने की क्षमता कम होती है। ज्यादातर अमेरिकी लोगों की डाइट में पौष्टिक तत्वों की कमी होती है। मगर एक चीज है, जो उनके स्वाद को कम नहीं होने देते, वह है जिंक। इससे वे भोजन का आनंद लेने में सक्षम रहते हैं।

3/ 5फल व सब्जियों को करें डाइट में शामिल
फल व सब्जियों को करें डाइट में शामिल

स्थानीय और मौसमी फल व सब्जियों को डाइट में शामिल करें। आयातित फलों-सब्जियों की पौष्टिकता घर की डायनिंग टेबल तक आते-आते आधी रह जाती है।

4/ 5सब्जियों को सॉते करें
सब्जियों को सॉते करें

सब्जियों की नेचुरल मिठास को बनाए रखने के लिए उन्हें सॉते या रोस्ट करें। इससे शरीर की मिठास की कमी भी पूरी हो सकेगी।

5/ 5स्लो-कुकिंग से बढ़ाएं खाने का स्वाद
स्लो-कुकिंग से बढ़ाएं खाने का स्वाद

ड्राइड मशरूम, टमाटर का पेस्ट, सिरका, प्लम पेस्ट का प्रयोग खाने को टेस्टी बना सकता है। सूप, स्टिर-फ्राई या स्ट्यू में ये फ्लेवर डालकर देखें। खाने को टेस्टी बनाने के लिए ब्राउनिंग, टोस्टिंग, पोचिंग, रोस्टिंग, स्लो-कुकिंग भी बेहतर विकल्प है।

source link

Post a Comment

और नया पुराने