कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया कि वह अब कांग्रेस में नहीं रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है मैं इस तरह से अपमान नहीं सह सकता हूं। जिस तरीके से मेरे साथ बर्ताव हुआ है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा ज्वाइन नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं कांग्रेस को छोड़ दूंगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भले ही अब वो पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं है लेकिन पंजाब अभी भी उनका ही है। इसीलिए उन्होंने अमित शाह और अजीत डोभाल से बातचीत की।

إرسال تعليق