गार्ड तैनात, फिर भी 6.34 लाख चुरा ले गए

[headerimage]

विश्वकर्मा में चोरों ने कंपनी ऑफिस में ताले तोड़ कर 6.34 लाख रुपए चोरी कर लिए। चोर दूसरी मंजिल के रास्ते अंदर आए। चोरी कर बड़े आराम से चले गए। सुबह 9 बजे जब स्टाफ आया तो उन्हें चोरी की वारदात का पता लगा। सारा सामान बिखरा हुआ मिला। हैरानी की बात है कि सिक्योरिटी गार्डों को भी चोरी होने का पता नहीं लगा। कंपनी में सीसीटीवी भी लगे हुए थे। एसआई राजकुमार को मामले की जांच कर रहे है।रविप्रकाश बागड़ा पुत्र रूपनारायण शर्मा निवासी जोशियों का मोहल्ला झोटवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह केजी पेट्रोकेम लिमिटेड में पर्सनल अधिकारी के पद पर कार्यरत है। 7 सितम्बर की सुबह 9 बजे कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड ने गेट का ताला खोला। सफाईकर्मी मनीष व पीयूष सफाई करने के लिए ऑफिस में गए। वहां पर पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। उसने सिक्योरिटी गार्ड सत्येंद्र सिंह को फोन कर चोरी की बात कहीं। तब वे ऑफिस में पहुंचे तो देखा कि फाइलें इधर-उधर पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। अकाउंट्स सेक्शन में जाकर चेक किया तो 6.34 लाख रुपए गायब मिले। वहां पर सभी अधिकारियों के अलमारी व ड्रोवर खुली हुई मिली। वे कंपनी मालिक के चेंबर में गए तो वहां पर भी अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा हुआ था। चोर दूसरी मंजिल के रास्ते से ऑफिस में घुस कर आए थे। इसके बाद रुपए व अन्य सामान चोरी कर ले गए।


Post a Comment

أحدث أقدم