बेयर ग्रिल्स संग अब विक्की:एक्टर विक्की कौशल डिस्कवरी के सर्वाइवल रियलिटी शो 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नजर आएंगे। वहीं शो की शूटिंग के लिए अभिनेता अजय देवगन भी पहले ही मालदीव पहुंच गए हैं।
निकिता से लूटे 7 लाख: शूटिंग के लिए पिछले दिनों दिल्ली आईं एक्ट्रेस निकिता रावल से बंदूक की नोक पर 7 लाख लूटे गए। डरी हुईं निकिता ने अब इसका खुलासा किया है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
साहिल पर मामले खारिज: मुंबई हाईकोर्ट ने अभिनेता साहिल खान के खिलाफ आयशा श्रॉफ के द्वारा दर्ज करवाए गए मामलों को खारिज कर दिया। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने 2015 में धोखाधड़ी के केस दर्ज करवाए थे।
मुमैत की ईडी में पेशी: अभिनेत्री मुमेत खान ड्रग्स रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत बुधवार को हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। इस ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ 2017 में हुआ था।

إرسال تعليق