गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करें गणपति महाराज की आरती

गणेश चतुर्थी 10 सितंबर, 2021, शुक्रवार को है। इस दिन भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत भी हो जाती है। गणेश महोत्सव की धूम 19 सितंबर, 2021 तक रहेगी। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इस पावन दिन गणेश जी की आरती जरूर करें। आगे पढ़ें गणेश जी की आरती...

गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,

माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी। 

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,

लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया। 

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।। 

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .. 

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। 

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। 

कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।

Post a Comment

और नया पुराने