अमेरिका ने नेपाल को 10वीं सदी की शिव की मूर्ति लौटाई https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J

 अमेरिका के एक संग्रहालय ने काठमांडू के कांकेश्वरी मंदिर की 10वीं सदी की भगवान शिव की मूर्ति नेपाल को लौटा दी है।

अमेरिका में नेपाल के महावाणिज्य दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, न्यूयॉर्क में नेपाल के महावाणिज्य दूतावास और द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट ने बृहस्पतिवार को मूर्ति लौटाने की घोषणा की।

 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान को लेकर कई मुद्दों पर समान है भारत और अमेरिका की सोच : जयशंकर

 

बयान में कहा गया है कि एक समझौते पर कार्यवाहक महावाणिज्य दूत बिष्णु प्रसाद गौतम और संग्रहालय के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनियल एच वीस ने हस्ताक्षर किए। 13 इंच ऊंची इस मूर्ति को 1995 में मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में भेजा गया था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39XREU3

Post a Comment

أحدث أقدم