जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सरकारी आवास से की। प्रदेश भर में पहले दिन 31832 हजार लोगों को पट्टे बांटे गए। हालांकि, पहले दिन एक लाख पट्टे जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। 31 मार्च तक प्रदेश भर में 10 लाख पट्टे दिए जाने का लक्ष्य रखा है। लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए कुछ निकायों ने तो सेल्फी स्टैंड भी बनाए थे। राजधानी जयपुर में 5300 से अधिक पट्टे जारी किए गए। यहां पहले दिन 15000 पट्टे दिए जाने थे। हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम का बुरा हाल रहा।
नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पहले दिन 50 हजार से अधिक पट्टे तैयार कर लिए गए हैं। इनका वितरण किया जा रहा है। जैसे—जैसे पट्टे तैयार होंगे, उनका वितरण किया जाएगा। हालांकि, शाम को स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जो पट्टे तैयार किए गए हैं, उनमें से अधिकतर पट्टे बांटे जा चुके हैं।
बैंड बाजों के साथ मंत्री और लाभार्थी पहुंचे सीएमआर
अभियान की शुरुआत जोरदार तरीके से की गई। बैंडबाजों के साथ पट्टा धारक, नगरीय विकास मंत्री के अलावा नगरीय विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, जेडीए और नगर निगम के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचे। जयपुर के 22 गोदाम स्थित राममंदिर चौराहे से सीएमआर तक निकली इस यात्रा में मंत्री राजभवन के बाहर से शामिल हुए। बैंड की धुन पर उन्होंने हाथ उठाकर खुशी का इजहार किया।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l5wBVK
https://ift.tt/3B4448U
एक टिप्पणी भेजें