ABVP Protest- जंजीर बंधे हाथों में कलम लेकर किया प्रदर्शन https://ift.tt/3DexlOB

https://ift.tt/3DexlOB


विवि में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
शिक्षामंत्री के पुतले से मांगी नौकरी
रीट, एसआई और जेईएन भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग
साथ ही एमपेट की बढ़ाई गई फीस को कम करने की मांग की भी गई
जयपुर।
रीट, एसआई और जेईएन भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने सहित राजस्थान विवि के छात्रों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विवि परिसर में विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। परिषद के प्रदेश मंत्री होशियार मीणा के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ता और छात्र जंजीर बंधे हाथों में कलम लेकर प्रदर्शन् करते हुए नजर आए। कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के पुतले को पैसों की माला पहनाई और नौकरी की भीख भीम मांगी। इस दौरान परिषद के प्रदेश मंत्री होशियार मीणा का कहना था कि जिस तरह से रीट, एसआई और जेईएन भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले सामने आए हैं और आरएएस भर्ती में अपने चेहतों को नौकरी दी गई उससे पता चलता है कि भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इससे कड़ी मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मन में निराशा है कि उन्हें कभी नौकरी मिल भी पाएगी या नहीं।
इन मांगों के लिए भी किया प्रदर्शन
: एमपेट की बढ़ाई हुई 10 फीसदी फीस को कम की जाए
: एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पदोन्नत हुए सभी प्रोफेसरों की सीटें जोड़कर सभी विभागों की सीटें बढ़ाए जाने की मांग
: एमपेट 2018 के प्रथम पेपर की तर्ज पर विज्ञान संकाय के लिए व वाणिज्य एवं कला संकाय के लिए अलग-अलग पेपर बनाए जाने की भी मांग
: प्रथम पेपर का सिलेबस सभी संकाय के लिए एक ही जारी किया गया है जिससे विज्ञान संकाय के विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं। इस असमंजस को दूर किया जाए।
: सलेक्शन स्केल की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए 60 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर्स की मांगों का तुरंत प्रभाव से निस्तारण करके शोध की सीटें बढ़ाई जाने की भी मांग
: एमफिल सैकंड सेमेस्टर की परीक्षा होने के तुरंत बाद एमपेट की परीक्षा करवाई जाए
: स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 28 अक्टूबर तक चलेंगी इसलिए उनको कम से कम पढऩे के लिए 1 माह का समय दिए जाने की मांग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mvEaVk

Post a Comment

أحدث أقدم