Gehlot's political message पंजाब के सीएम के सम्मान में लंच देकर सियासी संदेश देंगे गहलोत https://ift.tt/3ivkqA2

Gehlot political message जयपुर। पंजाब के बाद राजस्थान कांग्रेस में फैसले की अटकलों के बीच सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करने के लिए पंजाब के सीएम जयपुर आ रहे है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी 5 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगे। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे। चन्नी के सम्मान में गहलोत ने लंच का कार्यक्रम रखा है। प्रदेश के राजस्व मंत्री और पंजाब के पर्यवेक्षक हरीश चौधरी के साथ वे चंडीगढ़ से जयपुर पहुंचेंगे और सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचेंगे। पंजाब का सीएम बनने के बाद पहली बार जयपुर आ रहे चन्नी के सम्मान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों को आमंत्रित किया है। सूत्रों के अनुसार पंजाब के सीएम चन्नी किसी पारिवारिक कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने आ रहे है। वे लंच के दौरान राजस्थान के सभी मंत्रियों और विधायकों से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Fc3rMS
https://ift.tt/3ivkqA2

Post a Comment

أحدث أقدم