जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 5 साल सरकार चलने और अगली सरकार कांग्रेस की आने से जुड़े बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार किया है। पूनियां ने कहा कि गहलोत ने जो बयान दिया। वह उनका अभिमान और दंभ दिखाता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस एक बार 56 और एक बार 21 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। इस बार भी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो शायद एक टेंपो में आने वाली सवारी के जितने विधायक भी चुनकर नहीं आएंगे।
पूनियां ने जनसंवाद केंद्र पर कहा कि गहलोत कोई भविष्यवक्ता नहीं हैं। मगर वो इस तरह के बयान देते हैं तो वह उनकी जादूगरी ही हो सकती है। पूनियां ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि गहलोत स्वस्थ रहें, लेकिन उनके रहते कांग्रेस बीमार हो जाएगी। इससे पहले पूनियां का जयपुर देहात उत्तर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों की टीम ने देहात जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पूनियां का साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इसलिए राहुल गांधी को भाजपा का स्टार प्रचारक कहते हैं
राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कामरूप तक सिमट कर रह गई है। यही कारण है कि लोग मजाक में राहुल गांधी को भाजपा का स्टार प्रचारक भी कहने लगे हैं। गहलोत कांग्रेस में नेता के रूप में रहेंगे तो भाजपा को भी थोड़ा जोर कम आएगा, क्योंकि पिछले ढाई साल में राजस्थान में गहलोत के कार्यकाल में कांग्रेस की जो दुर्गति हुई है, ठीक उसी तरह देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की हुई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Dcc2gT
https://ift.tt/3a3GvRv
إرسال تعليق