जयपुर। वित्त विभाग ने सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश दिया है कि उन बैंकों में ही खाते खुलवाएं,ट जो सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति में सरकार को सहयोग कर रहे हैं। सार्वजनिक उपक्रमों से वित्त विभाग की अनुमति से ही खाते खुलवाने के पुराने निर्देशों की पालना कराने को कहा गया है।
वित्त विभाग ने सार्वजनिक उपक्रमों से यह भी कहा है कि फिक्स डिपोजिट, वेतन खाते व सरकारी योजनाओं के खाते खुलवाने से पहले बैंक की वित्तीय स्थिति का परीक्षण अवश्य करें। इसके अलावा यह भी देखा जाए कि राशि सुरक्षित रहेगी या नहीं, बैंक आरबीआइ की सूची में है या नहीं। वित्त विभाग ने जुलाई 2018 में इस बारे में जारी निर्देशों को भी दोहराया है।
वित्त विभाग के अनुसार खाता खुलवाते समय यह भी देखने को कहा है कि सरकारी योजना जैसे इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री उद्यामिता प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति में बैंक की परफोमेंस का भी ध्यान रखा जाए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YoStDc
https://ift.tt/3DcypCJ
إرسال تعليق