जयपुर। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और नौकरशाहों दफ्तर के तौर पर पहचाने जाने वाले शासन सचिवालय की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। सचिवालय में सुरक्षा के दावे एक बार फिर उस वक्त धरे रह गए जब आईएएस टीना डाबी के के कक्ष में मंगलवार को एक अनजान युवक घुस गया।
अनजान युवक को अपने कक्ष में देखकर टीना डाबी ने तुरंत अपने स्टाफ को बुलाया, जिस पर स्टाफ ने सुरक्षा प्रहरियों को बुलाया और उस व्यक्ति को अशोक नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि यही व्यक्ति पहले भी टीना डाबी के चेंबर में घुसा था। अब अशोक नगर थाना पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है कि आखिर में बार-बार यह युवक टीना डाबी के चेंबर में क्यों घुस जाता है?
17 अगस्त को घुसा था चैंबर में
दऱअसल 17 अगस्त 2021 को भी यह युवक आईएएस टीना डाबी के चैंबर में उनकी गैर मौजूदगी में पहुंच गया था। अपने कक्ष में अनजान शख्स को देखकर टीना डाबी ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बिना जांच-पड़ताल के ही उसे सचिवालय से बाहर भेज दिया था जिस पर सवाल भी खड़े हुए । थे हालांकि बड़ी बात यह है पहले जहां ये युवक बिना पास के सचिवालय में प्रवेश कर गया था लेकिन इस बार पास बनवा कर ही सचिवालय में आया था।
इधर मुख्यमंत्री लोकार्पण में व्यस्त, उधर सुरक्षा में सेंध
बड़ी बात यह है कि मंगलवार को जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिवालय में लग्जरी स्वागत कक्ष का लोकार्पण कर रहे थे तो दूसरी ओर सचिवालय की सुरक्षा में सेंध मारी करते हुए युवक आईएएस टीना डाबी के चेंबर में पहुंच गया, जिस पर अब कई तरह के सवाल भी फिर से उठने लगे हैं।
हालांकि घटना के बाद सचिवालय में तैनात सुरक्षाकर्मी सक्रिय नजर नजर आए और पास देख कर लोगों को अंदर जाने दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतर आमिर अली का जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक हुआ था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oWfIz9
إرسال تعليق