वकील हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया प्रसंज्ञान https://ift.tt/3uF2dos

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों राजस्थान हाईकोर्ट की एक बेंच से नाराजगी को लेकर हाईकोर्ट एसोसिएशन जयपुर द्वारा की गई हड़ताल पर एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव को अवमानना नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी है कि वकील हड़ताल पर क्यों नहीं बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के प्रसंज्ञान लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी इस हड़ताल के बारे में रिपोर्ट मांगने की भी जानकारी दी। गौरतलब है कि सितंबर में जयपुर हाईकोर्ट के वकीलों ने एक न्यायाधीश की कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही का बहिष्कार किया था। वकीलों के कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद समाधान निकालने के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अन्य न्यायाधीशों व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के कारण हाईकोर्ट के जयपुर पीठ के न्यायाधीशों ने दो बजे बाद सुनवाई शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mhRpsI
https://ift.tt/3uF2dos

Post a Comment

और नया पुराने