सायबर जालसाज की करतूत : फेसबुक आईडी हैक कर मांग रहे रकम https://ift.tt/3v3iaoN

https://ift.tt/3v3iaoN

जयपुर. सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी, नेताओं सहित कई लोगों की फेसबुक आइडी हैक कर उनके परिचितों से रकम मांगने वाले जालसाजों पर लगाम नहीं लग रही। सायबर जालसाजों ने राजधानी जयपुर में अब एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक कर उनके परिचितों से अर्जेंट मदद के नाम पर रुपए मांगे। उक्त व्यक्ति को पहचानने वालों ने तुरंत फोन कर इसकी जानकारी ली। वहीं कुछ ने अर्जेंट मदद के नाम पर जालसाज के बताए अनुसार फोन पे कर दिया। पीडि़त ने बताया कि जालसाज ने पीडि़त के नाम से परिचितों से 2 से 20 हजार रुपए तक मांगे। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में शिकायत दी है।


सतर्क रहने वाले परिचितों ने फोन किया

बड़ी संख्या में पीडि़त के जान पहचान रखने वालों ने उनकी कुशलक्षेम के लिए फोन किया। कुछ ने तुरंत फेसबुक आइडी हैक होने की जानकारी दी। पीडि़त ने बताया कि लंबे समय से फेसबुक आईडी काम में नहीं ले रहे थे। अब उन्होंने फेसबुक आईडी बंद करवा दी।

जालसाज के किए गए मैसेज

जालसाज : कैसे हो आप

परिचित : मैं अच्छा हूं, आप कैसे हैं

जालसाज : मुझे अर्जेंट समस्या हुई है, कुछ पैसों की जरूरत है, फोन पे करें

परिचित : हां

जालसाज : मात्र 15 हजार रुपए चाहिए, कल सुबह 10 बजे तक लौटा दूंगा

परिचित : अकाउंट नंबर

जालसाज : आरबीएल बैंक अकाउंट

परिचित : कुछ रकम भेजी है सर, चेक करो

जालसाज : चेक कर लिया, सही है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3azxwbb

Post a Comment

أحدث أقدم