अमित शाह से मिले धरमलाल कौशिक, नक्सलवाद, धर्मांतरण व संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई सार्थक चर्चा https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J

दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नार्थ ब्लॉक में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के राजनैतिक परिस्थितियों के साथ ही संगठन के गतिविधियों पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने प्रदेश में बढ़ रहे नक्सली गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लागने के लिये हर संभव मदद पर चर्चा हुई है।
 

इसे भी पढ़ें: भाजपा आमजन की पार्टी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही , जय राम ठाकुर बोले


उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह को  प्रदेश में पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों साथ ही सेवा-संगठन अभियान पर कई मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने प्रदेश में नशा के बढ़ते अवैध कोरबार देखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कार्यालय राजधानी रायपुर में प्रांरभ किये जाने को लेकर एक पत्र भी सौंपा है। इस दौरान प्रदेश में युवाओं के अपराध के मामले में देश में पहले स्थान पर होने के मसले पर चिंता व्यक्त किया। जिसके के पीछे नशा को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। जिसके कारण इस कार्यालय की स्थापना छ्त्तीसगढ़ में जरूरी है। 
 

इसे भी पढ़ें: धामी धाकड़ बल्लेबाज, इन्हें आखिरी ओवर में उतारा गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि गृहमंत्री शाह के साथ प्रदेश के हितों को लेकर वर्तमान राजनैतिक हालत पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नक्सल,धर्मांतरण सहित राज्य में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिये हम संभव आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मिशन 2023 व विजय छत्तीसगढ़ अभियान में अभी से जुटने को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2WwwtoV

Post a Comment

और नया पुराने