छठ पूजा समारोह पर प्रतिबंध लगा कर केजरीवाल सरकार ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया: तिवारी https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा समारोहों पर प्रतिबंध लगा कर केजरीवाल ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया है।

तिवारी ने छठ पूजा समिति के लोगों के साथ अपने आवास पर बैठक की। उन्होंने कहा कि अगर यह प्रतिबंध वापस नहीं लिया जाता है, तो वह पूर्वांचलियों के साथ ‘बड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

 

इसे भी पढ़ें: सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की

 

गौरतलब है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आधिकारिक आदेश में कहा है, ‘‘सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इसे अपने घरों में ही मनाएं।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘छठ पूजा पर यह प्रतिबंध लगा कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वाचलियों का अपमान किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से तिवारी के बयान पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने पर उत्तरप्रेदश में अपने बूते पर चुनाव लड़ सकता है जदयू

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3B5y2Jv

Post a Comment

أحدث أقدم