petrol-diesel price today: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम https://ift.tt/3mliQSz

जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को लगातार महंगाई के झटके देने के बाद सोमवार को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel price today ) के दामों में बढ़ोतरी ना करके थोड़ी राहत प्रदान की। इससे पहले तेल कंपनियों ने रविवार 3 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 26 पैसे और डीजल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई थी। 24 सितंबर के बाद से ये अब तक डीजल के दामों में आठवीं बढ़ोतरी है और पेट्रोल के दाम पांचवीं बार बढ़ोतरी थी। पिछले सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमत चार बार बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब जयपुर में डीजल के दाम 100.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं और पेट्रोल के दाम भी 109.40 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं। इस तरह से इन पिछले 10 दिनों में डीजल 2 रुपए 34 पैसे महंगा हुआ है और पेट्रोल के दाम 1 रुपए 27 पैसे बढ़ चुके हैं। गौर करने की बात ये है कि इस बढ़ोतरी के बाद अब, जयपुर देश की पहली राजधानी होगी जहां पेट्रोल के साथ डीजल के दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गए हैं। जयपुर के अलावा देश की किसी राजधानी में फिलहाल डीजल रुपए लीटर नहीं है।
क्यों बढ़ रहे है दाम
पेट्रोल-डीजल की दामों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह वैश्विक मांग में तेजी की वजह से कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है, लेकिन पिछले 72 घंटे में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बाद अब सप्ताहांत में ट्रेडिंग बंद होने के कारण 24 घंटे से 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर बने हुए हैं और अमरीकी कच्चे तेल डब्ल्यूटीआई के दाम भी 75.88 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर हैं। इस तरह से फिलहाल अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमोबेश गिरावट का रुख है, भाव ठहरे हुए हैं। ओपेक देशों का अनुमान है कि आगे 2022 में कच्चे तेल की मांग 100 मिलियन बैरल प्रति दिन पहुंच जाएगी और कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकते हैं। इसलिए फिलहाल पेट्रोल और डीजल में महंगाई से राहत मिलेगी , ऐसी उम्मीद नहीं दिख रही है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.39 रुपए व डीजल के दाम 90.77 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 108.43 रुपए व डीजल के दाम 98.48 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 103.07 रुपए और डीजल 93.87 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 100.01 रुपए और डीजल के दाम 95.31 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार है। इस सूची में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iuCfzn
https://ift.tt/3mliQSz

Post a Comment

और नया पुराने