Rajasthan Assembly by-elections: वल्लभनगर और धरियावाद सीट पर कांग्रेस ये बना रही प्लान https://ift.tt/3oshpUV

Rajasthan Assembly by-elections जयपुर। कांग्रेस ने वल्लभनगर और धरियावाद सीट पर उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए दोनों सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को ये संदेश दिया जाएगा कि वे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें और पार्टी को जीत दिलाएं। कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया जाएगा।

सरकार के काम जनता के बीच लेकर जाएं— इन सम्मेलनों के जरिए कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करेगी और ये कहेगी कि वे जनता के बीच जाकर सरकार के काम और उनकी योजनाओं को बताएं ताकि जनता कांग्रेस को वोट दे सके। जब तक इनका जोरदार प्रचार नहीं होगा तब तक पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा।

सभाओं पर रोक की वजह से कार्यकर्ता सम्मेलन — चुनाव आयोग ने इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव सभाओं, रोड शो पर रोक लगा दी है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस इन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। कोरोना के चलते आयोग ने यह फैसला किया है। इसके अलावा नुक्कड सभाओं में भी 50 लोगों की ही अनुमति दी गई है। ऐसे में पार्टी चुनाव के दौरान ये नुक्कड सभाएं भी करेगी।

रविवार को नामांकन दाखिल नहीं— दोनों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। आज रविवार होने के चलते नामांकन दाखिल नहीं होंगे। कांग्रेस और भाजपा ने अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है और अभी नेताओं का मन टटोला जा रहा हैं कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए। भाजपा ने भी कल कोर कमेटी की बैठक कर मंथन किया था। कांग्रेस में मंथन का दौर चल रहा है। माना जा रहा हैं कि नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले ही दोनों दल अपने पत्ते खोलेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mh03aZ
https://ift.tt/3oshpUV

Post a Comment

और नया पुराने