
आने वाले वक्त में अंतरिक्ष में इंसान पैदा होगा। वहीं, धरती को हॉलीडे स्पॉट के तौर पर देखा जाएगा। ये अनुमान ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का है। जेफ बेजोस ने एक कार्यक्रम में भविष्य को लेकर कई अहम बातें कही हैं। जेफ बेजोस का कहना है कि जैसे इंसान हॉलीडे के लिए अलग-अलग देश या प्लेस पर जाता है, उसी तरह अंतरिक्ष में पैदा हुआ इंसान भी सैर के लिए धरती पर आएगा। आपको बता दें कि जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन है। हाल ही में जेफ बेजोस ने अपनी इस कंपनी के जरिए अंतरिक्ष की सैर की थी। जेफ बेजोस ने बताई कैसी होगी बस्ती : बेजोस के मुताबिक लोग अंतरिक्ष में पैदा होंगे, यह उनका पहला घर होगा। वे इन कॉलोनियों में पैदा होंगे, इन कॉलोनियों में रहेंगे, फिर वे पृथ्वी की यात्रा करेंगे। जिस तरह से आप घूमने के लिए पार्क या कहीं और जाते हैं। पृथ्वी के मौसम और गुरुत्वाकर्षण की नकल की जाएगी। ये घर तैरते हुए होंगे और इसमें 10 लाख लोग रह सकेंगे और वहां पर नदियां, जंगल और वन्यजीव भी होंगे। बेजोस ने कहा कि अंतरिक्ष में घरों की तरह बस्तियां होंगी।
35 पैसे के शेयर ने बदली किस्मत, झटके में निवेशक बन गए करोड़पति
जेफ बेजोस की दौलत: आपको बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस की दौलत 200 बिलियन डॉलर के करीब है। वह दुनिया के दूसरे सबसे दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। जेफ बेजोस से आगे एलन मस्क हैं। एलन मस्क दुनिया के सबसे दौलतमंद अरबपति हैं।
إرسال تعليق