Jaipur Corona Update : राजधानी में कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। जयपुर जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को जिले में दोगुना कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मामलों में हो रहे इजाफे ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जयपुर जिले में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले के ज्यादातर इलाके संक्रमण की चपेट में हैं। नए मामलों में 13 की वृद्धि हुई। कुल 10 इलाकों में नए मिले हैं।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन से जयपुर आई युवती कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन संक्रमित होने की आशंका
इनमें सर्वाधिक आठ मामले वैशाली नगर में सामने आए हैं, जहां जर्मनी से आए व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच में ये लोग सामने आए। इसके अलावा विधाधर नगर से पांच, आदर्शनगर से चार, झोटवाड़ा से दो तथा अंबाबाड़ी, बनीपार्क, दुर्गापुरा, प्रतापनगर, सांगानेर व टोंक रोड़ से एक-एक नया मामला सामने आया।
नए मामलों में पांच बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। जयपुर में पांच महीनों बाद एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। इनमें करीब एक दर्जन मरीजों के नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं।
इस महीने 82 मिले संक्रमित, बच्चों पर संकट
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस महीने जिले में 82 संक्रमित मिले है। इनमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र से है। इतना ही नहीं, इनमें कई बच्चे भी शामिल है। कारण कि एक महीने से बच्चे लगातार संक्रमित मिल रहे है। गत महीने यहां एक बच्चे की इस संक्रमण की वजह से मौत भी हो चुकी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oAVjiA
https://ift.tt/3lOqg18
एक टिप्पणी भेजें