जयपुर पर फूटा ओमिक्रॉन वैरिएंट का बम,एक साथ 9 लोगों में पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प

omicron variant Case in jaipur: राजस्थान में कोरोना के नए ओमिक्रोन वैरिएंट का बम फूट गया है। जयपुर में रविवार को 9 लोगों में इसकी पुष्टि ने हड़कम्प मचा दिया है। देश में एक ही राज्य में पहली बार एक साथ इतने मरीज मिले हैं। हालांकि चिकित्सा विभाग के अनुसार सभी संक्रमित स्वस्थ्य हैं। जयपुर की एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाद पूना की लैब में भी इन मरीजों में वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार को पूर्व में ही आरयूएचएस में भर्ती करवा दिया था। उनके संपर्क में आए 5 अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हें भी आरयूएचएस में एडमिट किया जा रहा है।

गालरिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार सहित उनके सम्पर्क में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 9 लोग कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि बाकी 25 लोग नेगेटिव हैं। परिवार के संपर्क में सीकर जिले के अजीतगढ़ का एक परिवार भी आया था। सीकर में उन सभी 8 लोगों की भी ट्रेसिंग की वे सभी कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया की सम्पर्क में आए सभी लोगो की व्यापक स्तर पर कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार के जयपुर में आने के बाद से ही विभाग पूरी तरह सक्रिय था व लगातार इनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सघन कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर उपचार प्रारंभ कर दिया जाएगा।

चिकित्सा सचिव ने आमजन से कोरोना अनुरूप व्यवहार की कड़ाई से पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग घर से निकलते समय मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, प्रभार अपने हाथ साबुन से धोते रहें व कोरोना वैक्सीन की डोज लेना ना भूलें। उन्होंने कहा कि संयमित व्यवहार करके ही हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकते हैं।

बता दें कि कनार्टक, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद ओमिक्रॉन वैरियंट के मरीज राजस्थान में भी मिल गए हैं। राजस्थान देश का पांचवां राज्य बन गया। इससे पहले कर्नाटक के बंगलुरू में सबसे पहला केस सामने आया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33294i9
https://ift.tt/3rBQzeB

Post a Comment

और नया पुराने