साढ़े तीन करोड़ में बनेगी सड़कें, लगेंगी टाइल्स

साढ़े तीन करोड़ में बनेगी सड़कें, लगेंगी टाइल्स
— नगर निगम हैरिटेज महापौर ने किया 11 विकास कार्यों का शिलान्यास

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) के 7 वार्डों में साढ़े तीन करोड़ रुपए में विकास कार्य (Development Work) होंगे। महापौर मुनेश गुर्जर (Mayor Munesh Gurjar) ने रविवार को निगम मुख्यालय से इन वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें हवामहल जोन क्षेत्र के वार्डों में सड़क निर्माण सहित इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने का काम होगा। वहीं वार्ड 6 और 16 में ग्रीन वैली विकसित होगी। जबकि वार्ड 6 के राजीव, भगतसिंह और राम रहीम पार्क में विकास कार्य होंगे।

महापौर मुनेश गुर्जर बताया कि हवामहल आमेर जोन क्षेत्र के वार्ड 5, 6, 7 व वार्ड 15, 16, 17, 18 में विकास कार्य करवाए जा रहे है। इनका शुभारंभ कर दिया गया है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को इन विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। वार्ड 5 में सीमेंट सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू किया गया है। वार्ड 6 के राजीव गांधी, भगत सिंह और राम रहीम पार्क के मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया। वार्ड 7 में भट्टा बस्ती सामुदायिक भवन के पास खाली पड़ी जमीन पर ग्रीन वैली विकसित की जा रही है। इसी वार्ड में कई जगहों पर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। वार्ड 15 में संजय नगर भट्टा बस्ती कब्रिस्तान से खंडेलवाल कॉलेज तक की सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड 16 में शिवाजी नगर कॉलोनी के पास ग्रीनवैली विकसित करने अलावा अन्य विकास कार्य शुरू किए गए है। वार्ड 17 में सर्वेश्वर धाम मंदिर से शिवाजी नगर तक सड़क के दोनों साइड में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इसी तरह वार्ड 17 और 18 में शास्त्री नगर थाना सर्किल से ओण्डा महादेव तिराहे तक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य शुरू किया गया है।

विकास कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता...
शिलान्यास के दौरान उपमहापौर मोहम्मद असलम फारूक के अलावा क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान महापौर ने पार्षदों से कहा कि जो भी कार्य उनके वार्ड में कराए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर हैरिटेज क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और जनता में यह संदेश जाना चाहिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने वार्ड पार्षदों से निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा, ताकि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3338Bwb
https://ift.tt/3xURqs3

Post a Comment

और नया पुराने