पत्रिका न्यूज नेटवर्क
दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद कोरोना संक्रमित मिले एक परिवार के सदस्यों को लेकर राहत की खबर है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक उनको ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार जयपुर पहुंचने तक संक्रमित नहीं था। अफ्रीका और दुबई में उनकी कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट संभवत: सोमवार को आ जाएगी। उसके बाद इसको लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
पूरी दुनिया में छाया Chauth Ka Barwara, 700 साल पुराने किले में होगी Katrina-Vicky की शादी
दरअसल, मुरलीपुरा के दादी की फाटक निवासी दो बच्चे समेत माता-पिता के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई। पड़ताल में सामने आया कि यह परिवार गत दिनों दक्षिण अफ्रीका से जयपुर लौटकर एक शादी में शरीक हुआ है। उनके संपर्क में आए कुछ लोग संक्रमित भी पाए जा चुके हैं।
चारों आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती
चिकित्सा विभाग ने प्रोटोकॉल के तहत चारों को आरयूएचएस अस्पताल में भी भर्ती करा दिया है। उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जा रही है। इस बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा ने दावा किया है कि संक्रमित परिवार के सदस्यों में ओमिक्रॉन की बजाय डेल्टा वैरिएंट ही मिलेगा, क्योंकि वे वहां से संक्रमित नहीं आए, बल्कि यहां संक्रमित हुए है।
राजस्थान के अमित बने भारत में YouTube पर चौथे नंबर के टॉप क्रिएटर
प्रदेश में मिले 26 नए मरीज
प्रदेश में शनिवार को 26 नए मरीज मिले। सर्वाधिक बीकानेर जिले में 10, जयपुर में 9, बाड़मेर व डूंगरपुर में 2-2, झुंझुनूं, पाली और उदयपुर में 1-1 मरीज मिला है। जयपुर जिले में दो स्कूली बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। राजस्थान में कुल संक्रमित 9,54,874, कुल मौतें 8,955 और एक्टिव केस 213 हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dnUXp6
https://ift.tt/31w7Ue7
एक टिप्पणी भेजें