सुविचार
छोटे से छोटे अवसर का समय पर और सही तरह से उपयोग किया जाए, तो बड़े से बड़ा अवसर खुद सामने आ सकता है..
आज क्या ख़ास?
- कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी संबोधित, 12 सांसदों के निलंबन मुद्दे पर चर्चा संभावित
- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज मथुरा के मांट में करेंगे जनसभा को संबोधित, 201करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास का कार्यक्रम
- नागालैंड में आर्म्ड फ़ोर्स स्पेशल पावर एक्ट (AFSPA) हटाने की मांग तेज, TMC नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज मुलाकात संभावित
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी से मिले समन के बाद एक्ट्रेस जैक्लिन फर्नांडीस आज हो सकती हैं पेश दिल्ली ईडी के समक्ष पेश
- इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमों के बीच ऐशेज़ टेस्ट सीरीज़ आज से, ब्रिस्बेन में खेला जा रहा पहला मुकाबला
- राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला आज बीकानेर दौरे पर, नया विभाग मिलने के बाद पहली बार रहेगा जिले का दौरा
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का आज नागौर प्रवास, अमर शहीद शिवाजीराम रेवाड़ की मूर्ति अनावरण सहित कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
- किसान आंदोलन को लेकर आज फिर बुलाई गई है संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, केंद्रीय गृह मंत्रालय से 6 सूत्रीय प्रस्ताव पर लेना है फैसला
- सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ का विवाह समारोह, आज भी होंगे कई कार्यक्रम
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक के 11 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से हो रहे शुरू
- विवाह पंचमी आज, धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सीता स्वयंवर और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का विवाह हुआ था
खबरें आपके काम की....
- प्रदेश में कोरोना के 24 और संक्रमित मिले, इनमें से आधे मिले अकेले जयपुर में
- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि अभी कड़े कदम नहीं उठाए गए तो आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
- जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, जोनल रेलवे को मिली जिम्मेदारी
- समझौता-पत्र तैयार करवाने के बाद हड़ताल खत्म करने से पीछे हटे रेजीडेंट डॉक्टर, मरीजों के हाल बेहाल
- राज्य में पोलिटेक्निक और संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों को भी मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ
- प्रशासन शहरों के संग अभियान में लापरवाही बरने पर 4 आइएएस व 7 आरएएस को सरकार ने थमाए नोटिस, पट्टे देने में फिसड्डी
- असमिया साहित्यकार नीलमणि फूकन को 2021 और कोंकणी साहित्यकार दामोदर मौउजी को 2022 का ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा
- आदिवासी बच्चों को पढ़ाई में सुविधा के लिए यूनिसेफ और राज्य जनजाति विभाग ने वागड़ी और सहरिया बोली में किताबें तैयार की है
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुकंपा नियुक्ति के 37 मामलों में शिथिलता प्रदान की है
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम गहलोत ने सैनिक कल्याण के लिए दिया अंशदान
- चांद पर जाएंगे भारतीय मूल अनिल मेनन, नासा ने किया अंतरिक्ष यात्रियों का चयन
- नौ सेना ने एक खास मिसाइल का किया सफल परीक्षण, नजदीकी लक्ष्यों को पलक झपकते ही नेस्तनाबूद करने में सक्षम
- पावर इंडेक्स- 2021 में भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावशाली देश, अमरीका, चीन व जापान से पीछे, रूस से आगे
- स्थानकवासी जैन संघ के मेवाड़ प्रवर्तक मदन मुनि पथिक का देवलोक गमन, महाप्रयाण यात्रा कल नाथद्वारा में
- अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के नाजिम का पद केंद्रीय वक्फ परिषद के सदस्य शादान खान ने संभाल लिया
- गुजरात के सूरत में पोक्सो एक्ट विशेष अदालत ने रेप और हत्या के एक मामले के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है
- विश्व असमानता रिपोर्ट में भारत असमान आय वाले देशों में सबसे टॉप है, यहां गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर हो रहे हैं
- अमरीका ने शीतकालीन बीजिंग ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार का ऐलान किया
- बीबीसी वर्ल्ड की 2021 की दुनिया की प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भारत की मुग्धा कालरा व मंजुला प्रदीप भी, मुग्धा मानवाधिकार कार्यकर्ता और मंजुला ऑटिज्म पीडि़तों की मददगार है
- पेंशनभोगी जीवन प्रमाण-पत्र 30 नवंबर की बजाय अब 31 दिसंबर तक पेश कर सकेंगे
करियर और रोज़गार से जुडी खबरें
- जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम के टेक्निकल कैडर के 5000 कार्मिकों को पुराने नियमों से ही मिलेगी पदोन्नति
- नेशनल टेस्ट एजेंसी ने बीएचयू प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है
- बिहार लोकसेवा सेवा आयोग ने 23 जनवरी 2022 को होने वाली 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा स्थगित कर दी है, नई तारीख का ऐलान शीघ्र
- संयुक्त अरब अमीरात में अब कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ साढ़े चार दिन सोमवार से गुरुवार 8 घंटे और शुक्रवार को 4 घंटे ही काम करना होगा
- भारतीय तटरक्षक ( आइसीजी) ने सहायक कमांडेंट के 50 पदों के लिए भर्ती निकाली, ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर शाम 5.30 बजे तक
- रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने स्काउट गाइड कोटा के तहत लेवल- 1 व लेवल- 2 के 12 पदों के लिए भर्ती निकाली, ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर शाम 5.00 बजे तक
- एम्स नागपुर में फैकल्टी के 32 पदों के लिए भर्ती निकाली, ऑनलाइन आवेदन 4 जनवरी तक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dxON65
https://ift.tt/3rJohyX
एक टिप्पणी भेजें