Jio vs Vi vs Airtel: 300 रुपये से कम में Work From Home प्लान, 56GB तक डेटा और कॉलिंग



कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते एक बार फिर से लोगों को घर से काम करना पड़ रहा है। ऐसे में उनके डेटा की भी खपत बढ़ गई है। अगर आप भी अपने प्रीपेड सिम के जरिए वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो हम आपके लिए 300 रुपये से सस्ते प्रीपेड प्लान (Work From Home plan under Rs 300) की एक लिस्ट लेकर आए हैं। ये प्लान खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) करने वाले यूजर्स के लिए हैं, जिसमें आपको भरपूर डेटा मिलता है। 

Vi का 299 रुपये का प्लान

वोडाफोन-आइडिया का 299 रुपये का प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा ऑफर करता है। प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, और इस तरह कुल डेटा 42 जीबी हो जाता है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा बिंज ऑल नाइट, डेटा डिलाइट, और वीकेंड डेटा रोल ओवर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 

Vi का 269 रुपये का प्लान

वोडाफोन आइडिया का यह प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि इसमें रोज सिर्फ 1 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा 28 जीबी होता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। 

Jio का 299 रुपये का प्लान

यह इस लिस्ट का सबसे ज्यादा डेटा देने वाला प्लान है। प्लान में आपको 28 दिनों के लिए रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा 56 जीबी हो जाता है। आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस के अलावा, Jio Cinema, Jio Saavn और JioTV जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Jio का 239 रुपये का प्लान

यह प्लान वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये के प्लान जैसा है। इसमें 28 दिनों के लिए रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा, Jio Cinema, Jio Saavn और JioTV जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Airtel का 239 रुपये का प्लान

यह प्लान भी 28 दिन वाला ही है। प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज सिर्फ 1 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा 28 जीबी होता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा, 1 महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडिया का ट्रायल वर्जन दिया जाता है।



Post a Comment

और नया पुराने