'मिस राजस्थान 2022'की लॉन्चिंग सेरेमनी


फ़ैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत
6 अगस्त को होगा जयपुर में ग्रैंड फिनाले
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में होगे ऑडिशन

जयपुर। ब्यूटी पेजेंट 'मिस राजस्थान 2022' की लॉन्चिंग सेरेमनी शनिवार को एक होटल में आयोजित की गई। फ्यूजन ग्रुप और टोका की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। पंडित सुरेश मिश्रा, डब्ल्यूटीपी के चेयरमैन अनूप बरतरिया, एक्स मेयर ज्योति खंडेलवाल, जेडी माहेश्वरी, पवन गोयल, सुभाष गोयल, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल, वैक्स म्यूजियम के डायरेक्टर अनूप सक्सेना आदि ने इसका पोस्टर लॉन्च किया। आयोजक निमिषा मिश्रा व टोका के जीएम मानवेंद्र तोमर ने बताया कि मिस राजस्थान का यह 24वां संस्करण है। इस वर्ष चार माह मार्च,अप्रेल, मई और जून में राजस्थान के 9 शहर जिसमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, बीकानेर, चित्तौड़, भीलवाड़ा और सीकर में फैशन इवेंट आयोजित किए जाएंगे। मई और जून में जयपुर,जोधपुर और उदयपुर में आडिशन आयोजित होंगे और 6 अगस्त को इस प्रतियोगिता का फिनाले आयोजित होगा। फिनाले के लिए 28 गल्र्स का चयन किया जाएगा, जिनको नेशनल और इंटरनेशनल ग्रूमिंग एक्सपट्र्स ग्रूम करेंगे।

आपदा में बचाव के गुर सिखाए
जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम नवीन विद्याधर नगर में नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर की ओर से आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारियां दी गई। इस दौरान नागरिक सुरक्षा दल ने डेमो प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को आपदा में बचाव के गुर सिखाए। प्रधानाचार्य बच्चू सिंह धाकड़ ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट से नागरिक सुरक्षा के महेंद्र कुमार सेवदा, भीम सिंह , अविनाश गहलोत और उनकी टीम ने विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3J5vRA4
https://ift.tt/oLn9Vaw

Post a Comment

और नया पुराने