राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार हुआ खत्म, 58 नेताओं को मिली बोर्ड-निगमों और आयोगों में जगह

फिरोज सैफी/जयपुर।

राजस्थान में पिछले 3 साल से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड-निगमों और आयोगों में 58 नामों की घोषणा की है, जिनमें बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान को भी बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज को महिला आयोग का चेयरमैन बनाया गया है।

इसके अलावा बसपा से कांग्रेस में आए तीन विधायकों को भी राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट किया गया है। बसपा से कांग्रेस में आए दीपचंद खेरिया को राजस्थान किसान आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है। जोगिंदर अवाना को देवनारायण बोर्ड का चेयरमैन और लाखन सिंह मीणा को डांग क्षेत्रीय विकास मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

10 विधायकों को बोर्ड-निगमों, आयोग का बनाया चेयरमैन
गहलोत सरकार ने अपने विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए 10 विधायकों को राजनीतिक नियुक्तियों से नवाजा है। निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला, दीपचंद खेरिया, रफीक खान, खिलाड़ी बैरवा, हाकम अली खान, लाखन मीणा, जोगेंद्र अवाना, मेवाराम जैन, कृष्णा पूनिया, लक्ष्मण मीणा को बोर्ड-निगमों और आयोगों का चेयरमैन बनाया गया है।


अपने करीबियों को भी मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने करीबियों को भी एक बार फिर से राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा दिया है। अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री अपने करीबी जिन नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट किया था उन्ही लोगों को फिर से तोहफा दिया गया है, इनमें प्रमुख रूप से मुमताज मसीह, पवन गोदारा, राजीव अरोड़ा, पुखराज पाराशर, धर्मेंद्र राठौड़ और डॉ चंद्रभान के नाम हैं।

राजदीप नियुक्तियों में मुख्यमंत्री की चली
इधर राजनीतिक नियुक्तियों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर चली है। 44 नामों में कम से कम 40 नाम ऐसे हैं जो अशोक गहलोत खेमे के माने जाते हैं। पायलट खेमे से केवल 4 लोगों को लिया गया है।

इन्हें बनाया आयोगों में चेयरमैन
रफीक खान----------------अल्पसंख्यक आयोग
महादेव खंडेला--------------- किसान आयोग
खिलाड़ी बैरवा----------------- एससी आयोग
मेवाराम जैन------------------ गौ सेवा आयोग
किशनलाल जैदिया----------राज्य सफाई कर्मचारी आयोग
जस्टिस भवरू खान--------- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
रेहाना रियाज--------------- राज्य महिला आयोग
लक्ष्मण मीणा--------------- अनुसूचित जनजाति आयोग

इन्हें बनाया बोर्ड- निगमों का चेयरमैन
- डॉ चंद्रभान---------------------- उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम
-रामेश्वर डूडी----------------------- अध्यक्ष राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड
-बृजकिशोर शर्मा------------------ अध्यक्ष राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
-जुबेर खान------------------------- मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड
- धीरज गुर्जर----------------------- राजस्थान स्टेट सीड्स कारपोरेशन लिमिटेड
हाकम अली------------------------ राजस्थान भक्त विकास परिषद
डूंगरराम गेदर----------------------- शिल्प माटी कला बोर्ड
लाखन सिंह मीणा------------------- डांग क्षेत्रीय विकास मंडल
जोगिंदर अवाना-------------------- देवनारायण बोर्ड
कृष्णा पूनिया----------------------- राज्य क्रीड़ा परिषद
धर्मेंद्र राठौड़------------------------- आरटीडीसी
गोपाल सिंह इडवा--------------------वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड
मानवेंद्र सिंह------------------------ सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
लक्ष्मण सिंह रावत----------------- मगरा क्षेत्र विकास मंडल
केसी विश्नोई----------------------- राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड
सुरेंद्र सिंह जाड़ावत----------------- राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण
राजेंद्र सिंह सोलंकी-------------------- राज्य पशुधन विकास बोर्ड
राजीव अरोड़ा--------------------------- राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम
संदीप चौधरी------------------------- बंजर भूमि चरागाह विकास बोर्ड
महेंद्र गहलोत------------------------ केश कला बोर्ड
सीताराम लांबा----------------------- राजस्थान युवा बोर्ड
उर्मिला योगी------------------------- राज्य घुमंतु अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड
अनिल शर्मा---------------------- राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल
राम सिंह राव--------------------- वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी
जगदीश श्रीमाली ---------------------श्रम सरकार समिति
रमेश बोराणा----------------------- राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण
लक्ष्मण कड़वासरा------------------- भूदान यज्ञ बोर्ड
मदन गोपाल मेघवाल--------------- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन
भैरूलाल गुर्जर----------------------- सांवलिया मंदिर ट्रस्ट
महेश शर्मा-------------------------- विप्र कल्याण बोर्ड
मुमताज मसीह------------------------ सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ वॉलंट्री सेक्टर
शंकर यादव -----------------------अनुसूचित जाति वित्त विकास कारपोरेशन
पवन गोदारा-------------------- अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास कारपोरेशन
कीर्ति सिंह भील---------------------- उपाध्यक्ष मारवाड़ क्षेत्र जनजाति बोर्ड

लाभ के पद के दायरे में आएंगे विधायक?
वहीं अब सियासी गलियारों में सवाल उठने लगा है कि जिन विधायकों को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट किया गया है क्या वो विधायक लाभ के पद के दायरे में आएंगे। क्या उन्हें राज्य मंत्री या कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा यह नहीं। यह सवाल भी अब सियासी गलियारों में हो रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hecUwRP
https://ift.tt/BU9bfnr

Post a Comment

और नया पुराने