जयपुर| अलवर जिले के शहरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला श्रमिक से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के सम्बन्ध में पीडि़ता ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर सहित तीन जनों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
थानाधिकारी ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने शुक्रवार देर शाम को थाने में रिपोर्ट दी कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुरेन्द्र सिंह से जान पहचान कराई। पड़ोसी महिला ने सुरेन्द्र सिंह को उसके घर बुलाया और सुरेन्द्र सिंह ने उसके साथ जबरन बलात्कार कराया। इसके बाद उसके रिश्तेदार ने भी उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर किया। शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल कराया। जिसके न्यायालय के समक्ष धारा-164 के बयान सोमवार को कराए जाएंगे।
गंगानगर की महिला सिंगर ने अलवर के युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया
गंगानगर जिले के अनूपगढ़ इलाके की एक महिला सिंगर ने अलवर के एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। वहीं, युवक ने महिला के खिलाफ करीब 20 दिन पहले चोरी का मामला दर्ज कराया था। अलवर पुलिस ने बताया कि गंगानगर जिला निवासी करीब 40 वर्षीय एक महिला मंडलियों में गायन का काम करती है। आठ-दस माह पहले महिला की मुलाकात राजगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में अलवर के नंगली मेघा निवासी 22 वर्षीय युवक सुनील सिंह से हुई, जो कि मंडलियों में ढोलक बजाने का काम करता है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में युवक के गांव में रहने लगे। कुछ दिन बाद वे बख्तल की चौकी के समीप किराए पर रहने लगे। दोनों पिछले करीब छह माह से लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे। कुछ दिन पहले युवक मंडली के साथ काम करने बाहर गया था। पीछे से महिला घर छोड़कर चली गई। करीब 20 दिन पहले युवक ने एमआइए थाने में महिला के खिलाफ घर का सामान चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद महिला ने गंगानगर पुलिस को अलवर निवासी युवक सुनील सिंह द्वारा बलात्कार करने की शिकायत दी। जिस पर गंगानगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए अलवर पुलिस को भेजी। जिसके आधार पर अलवर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jo6qOIr
https://ift.tt/vIEwHx8
إرسال تعليق