बजट में मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा अपना घर

जयपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया। बजट में राजस्थान के लोगों के लिए भी कई गुड न्यूज मिली। इनमें से ही एक जुड़ी है अपने सपनों के घर से। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि PM Awas Yojana के तहत ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में 80 लाख नए आवास पूरे किए जाएंगे। पीएम आवास योजना पर सरकार 48,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

बजट के मुताबिक 2022-23 में पीएम आवास योजना के लिए चुने गए लोगों के लिए 80 लाख नए घरों का निर्माण पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवाज योजना एक सरकारी स्कीम है जिसके तहत कमजोर आय वर्ग के सभी लोगों या परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसके लिए पात्रता की अलग-अलग शर्तें हैं, जिसके तहत बेनिफिट दिया जाता है। योजना को शहरी और ग्रामीण के लिए लागू किया गया है। इस योजना का लाभ राजस्थान के लोगों को भी मिलेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सड़क, रेल, बंदरगाह समेत सात इंजन है जिसके सहारे से तेज आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री गति शक्ति के सात आधारों सड़क, रेल, हवाई अड्डे, बंदरगाह, सार्वजनिक परिवहन, जलमार्ग और मालवहन के बल पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ये सात आधार अर्थव्यवस्था के सात इंजन हैं।

उन्होेंने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में हैं और इसे ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और सामाजिक ढ़ांचे से और गति मिलेगी। उन्होेंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना काे बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है जिससे अगले पांच साल में 30 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन होगा और 60 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kw3LOtKIX
https://ift.tt/RzEA1ZJHx

1 टिप्पणियाँ

  1. The King Casino: The New King & The World of Gaming
    The King Casino is the new 카지노 사이트 place where the real money gambling 메리트카지노 is legal in Florida 더킹카지노 회원가입 and 더킹카지노 가입 Pennsylvania. We love the new casino. We've got some 제이티엠허브출장안마 great

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने