आदतन बदमाशों की नजर सिर्फ चौपहिया वाहन पर, पुलिस ने पकड़ा

जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने चौपहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया, जबकि इस मामले में एक खरीददार को भी पकड़ा हैं। । पुलिस ने उनके कब्जे से चुराई हुई कार और टवेरा गाड़ी को जब्त किया हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने कई वाहन चुराने कबूल किए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य वाहनों को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।
डीसीपी (पूर्व) प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि 3 जनवरी को रामनगरिया विस्तार में रहने वाले राकेश कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 2 फरवरी को वह अपने टैक्सी गाड़ी को वलर्ड ट्रेड पार्क के पास खड़ा किया था। आधा घंटे बाद वह अंदर काम निपटाकर बाहर आया तो कार गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी कार नहीं मिली तो उसने थाने में मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार, एसीपी देवी सहायक मीना, थानाधिकारी राधारमण गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आस-पास के फुटेज खंगालकर आस-पास के थाना क्षेत्रों में इस तरह की वारदात करने वाले बदमाशों पर नजर रखनी शुरु की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दो जनों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छोटू राम (28) पुत्र भगवान सहाय गांव जारूडा जमवारामगढ़ और लेखराज (22) पुत्र छोटूराम गांव जारूडा जमवारामगढ़ का रहने वाला हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वाहन को चोरी करने के बाद उन्होंने चैन सिंह को बेचा था। पुलिस ने फागी निवासी चैन सिंह (41) पुत्र करणी दान सिंह कोे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराई हुई टेवरा को गेगल जिला अजमेर से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश आदतन वाहन चोर जिनके खिलाफ अलग अलग थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6xafl3r
https://ift.tt/dKgwV5f

Post a Comment

और नया पुराने