ओटीटी ने बदली मेरी दुनिया, एक्टर्स को मिला खुला आसमान: फ्लोरा सैनी

अनुराग त्रिवेदी

जयपुर. एक समय ऐसा था जब टीवी और फिल्मों का ही दौर था, ऐसे में टैलेंटेड यंगस्टर्स को उतना मौका नहीं मिल पाता था, जितना वे डिर्जव करते थे। मुझे भी सीरियल्स में रिजेक्शन मिले, फिल्मों में छोटे रोल ऑफर हुए, लेकिन जब वेब सीरीज का चलन शुरू हुआ, तब से यह तस्वीर बदल गई। आज ओटीटी के आ जाने से हजारों लोगों को काम मिलना शुरू हुआ, यह एक बड़ा बदलाव का कदम था। यह कहना है, एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी का।
एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आई फ्लोरा ने पत्रिका प्लस से बात करते हुए कहा कि मैंने मेड इन इंडिया वेब सीरीज से ओटीटी पर शुरुआत की थी, तब तक कोई भी बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं आया था, मुझे कहा गया था कि इसे इंटरनेट के जरिए लोग कहीं भी देख सकेंगे। ऐसे में यह हमारे लिए भी अनोखा अनुभव था और जब यह आया तो हमारे लिए यह यादगार बन गया।

मेड इन इंडिया दिल के करीब

उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया शो मेरे दिल के करीब है, इसमें मैंने मेड (नौकरानी) का रोल प्ले किया था। यह ऐसा किरदार था जो अनोखा था, नैनो चलाकर वह काम पर आती थी और पेमेंट में सर्विस टेक्स जोड़ा करती थी। इस किरदार ने मुझे अपनी पहचान और टैलेंट को साबित करने का मौका दिया। इसके छोटे-छोटे एपीसोड वाट्सएप पर वायरल हुए। इसके बाद आर्या, इनसाइड एज, सिटी ऑफ डि्रम्स, चड्डी जैसे प्रोजेक्ट्स ने खूब सराहना दिलवाई।
राजस्थान से गहरा जुड़ाव
उन्होंने बताया कि राजस्थान और जयपुर से मेरा गहरा जुड़ाव है। यहां मैंने कई वेब सीरीज शूट की और आर्या के तो दोनों सीजन यहां शूट किए। चौमू पैलेस में अधिकांश शूटिंग हुई। यहां का हैरिटेज हमेशा अट्रेक्ट करता है। शूटिंग के दौरान हमने खूब राजस्थानी पकवान ट्राई किए और यहां का विंटर का अंदाज सबसे जुदा है। मैंने अपना पहला टेडेक्स टॉक भी जयपुर में ही दिया था। ऐसे में यहां से बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ak1lpEt
https://ift.tt/ZGUf9S7

Post a Comment

और नया पुराने