कमलेश अग्रवाल / जयपुर। बहुमंजिला आवासीय फ्लैट में चोरों ने 25 लाख रुपए की ज्वैलरी और नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित सीमेंट व्यापारी न्यायमूर्ति अग्रवाल ने भांकरोटा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
न्यायमूर्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वे परिवार सहित रात को अपने नए मकान पर गए थे। रात को इंद्रप्रस्थ स्थित ओजस्वा रेजीडेंसी के उनके फ्लैट में बुधवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। गुरूवार सुबह जब वे वापस लौटकर फ्लैट पर आए तो गेट के ताले टूटे हुए थे। अंदर अलमारी और लॉकर के ताले भी तोड़ दिए थे।
यह सामान ले गए चोर
चोरों ने ताले ग्लांडर से काटे और अपने साथ ले गए। चोर घर से करीब 5 किलो चांदी, 48 ग्राम गोल्ड के सिक्के, 2 चेन, 3 अंगूठी सहित करीब 18 लाख रूपए की ज्वैलरी और 7 से 8 लाख रूपए नकद ले गए थे।
ग्रह प्रवेश के लिए निकाली थी ज्वैलरी
पीड़ित ने बताया कि 22 जनवरी को नए मकान का ग्रह प्रवेश था जिसको लेकर बैंक के लॉकर से में ज्वैलरी घर पर लेकर आए थे। इसी के साथ मकान निर्माण के दौरान ठेकेदार को देने के लिए नकदी रखी हुई थी। जिसको चोर ले गए हैं।
न सीसीटीवी न गार्ड
रिपोर्ट के बाद थानाधिकारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आप—पास के लोगों से पूछताछ की। बिल्डिंग में सीसीटीवी नहीं होने की वजह से फुटेज नहीं मिले हैं। बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं लगा हुआ है। जिसके चलते पुलिस को जांच में काफी परेशानी हो रही है। पुलिस को चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/f3Oyz0l
https://ift.tt/dVnDA1G
إرسال تعليق