सेलेब्रिटी प्रिंस नरूला, युविका चौधरी और शाइनी आहूजा होंगे शोस्टॉपर
. 6, 7 और 8 अप्रैल को होगा शो
जयपुर। गुलाबी नगरी के फैशन और ग्लेमर का जलसा 'जयपुर कॉट्योर शो'अपने 10वें सीजन के साथ लौट रहा है। तीन दिवसीय फैशन फेस्टिवल का आयोजन 6, 7 और 8 अप्रैल को होने जा रहा है। शो के पोस्टर लॉन्च अवसर पर शो के डायरेक्टर नकुल विजय, अंकुर जैन, वीरेंद्र सिंह,यशील पंडेल, अजित सोनी उपस्थित रहे। साथ ही फाउंडर गौरव गौड़ और संरक्षक जेडी माहेश्वरी भी मौजूद रहे। इस दौरान गौरव गौड़ ने बताया कि हर साल की तरह कॉट्योर शो के मंच पर बॉलीवुड और टेलीविजऩ सेलेब्रिटीज नजर आएंगे।रोडीज़ और बिग बॉस फेम एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी रैंप पर चार चांद लगाएंगे। वहीं मेट्रो, भूल भूलिया और वेलकम बैक फेम एक्टर शाइनी आहूजा भी डिजाइनर वियर के साथ रैंपवॉक करते दिखाई देंगे। तीन दिवसीय शो में 16 सीक्वेंस होंगे। शो को जाने.माने शो कोरियोग्राफर खिसार हुसैन और करण विग कोरियोग्राफ करेंगे।
सीए जयपुर शाखा ने मनाया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव
भारतीय सी. ए. संस्थान की जयपुर शाखा और क्रीड़ा भारती के सहयोग से स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया गया,जिसमें भारत के महापुरुषों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सीए सदस्यों और सीए स्टूडेंट्स ने भाग लिया साथ ही कई खेल रस्साकसी कबड्डी, खौ खौ आदि खेले गए। जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए आकाश बडग़ोती और सचिव सीए अंकित माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम सेंट सोल्जर स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में जयपुर शाखा के कमेटी मैम्बर और अध्यक्ष यूवा कमेटी सीए लोकेश कासट भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.वैभव बापट ने सीए स्टूडेंट को परीक्षा के तनाव को कम करने के टिप्स दिए साथ ही संतुलित आहार और रोजमर्रा की जिन्दगी में योग का प्रयोग करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के वक्ता पवन का कहना था कि स्वतंत्रता सैकड़ों बलिदानों के बाद मिली है इसलिए इसके महत्व को समझना जरूरी है। सिंगर आकांशा रावल ने देश भक्ति गीतों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aY9mzro
https://ift.tt/2C8xFvh
एक टिप्पणी भेजें