पत्रकारिता विवि में भर्ती प्रक्रिया स्थगित

पत्रकारिता विवि में भर्ती प्रक्रिया स्थगित
राज्यपाल ने लगाई भर्ती प्रक्रिया पर रोक
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। दरअसल विवि की भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखा था। सेवानिवृत्त होने जा रहे कुलपति ओम थानवी द्वारा की जा रही शिक्षक नियुक्ति पर सवाल उठ रहे थे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि देवनानी ने आरोप लगाया था कि हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में जारी शैक्षणिक पदों के विज्ञापन में यूसीजी की अनिवार्य योग्यता को अपनी सुविधानुसार बदल दिया गया है और आरक्षित पदों के रोस्ट के संबंध में स्वयं विवि के संकाय सदस्यों की आपत्तियों को निस्तारित किए बिना ही जल्दबाजी में विज्ञापन जारी किया गया है। इसके साथ ही देवनानी के आरोप लगाया था कि कुलपति थानवी ने अपने विश्वविद्यालय में प्रचलित नियमों का उल्लंघन करके एक असिस्टेंट प्रोफेसर को डीन बना रखा है।

रीट पेपर लीक केस: मेरी रेकी कर रहा रीट भर्ती पेपर लीक गिरोह
मुझे जान का खतरा. उपेन यादव
जयपुर।
रीट भर्ती पेपर लीक प्रकरण को लेकर आंदोलनरत राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को जान का खतरा है। उपेन ने देर रात को ट्वीट कर जानकारी दी कि रीट भर्ती पेपर लीक गिरोह से उनकी जान को खतरा है। उपेन यादव ने अपने ट्वीट में कहा है कि रीट भर्ती पेपर लीक गिरोह की ओर से उनके घर की और उनकी रेकी करवाई जा रही है। उन्होंने रीट भर्ती पेपर लीक गिरोह से अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उपेन यादव ने कहा कि गिरोह ने उनके घर और उनके आने जाने के वीडियो भी बनाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी ओर से कि जा रही पेपर लीक के अपराधियों की संपत्ति जप्त करने की मांग को लेकर गिरोह के लोग नाराज हैं।
9 फरवरी को करेंगे विधानसभा का घेराव
उपेन यादव ने रीट पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार एक अपराधी पर शक भी जताया है साथ ही ऐलान भी किया है कि पेपर लीक फर्जीवाड़े के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। वे 9 फरवरी को विधानसभा का घेराव जरूर करेंगे और यह घेराव ऐतिहासिक होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wu5NR1vqy
https://ift.tt/DvGQculVR

Post a Comment

और नया पुराने