CA Intermediate old and new course 2021 Result - पूजन चौथे, निकिता सातवें स्थान पर

भारतीय सीए संस्थान ने इंटरमीडिएट ओल्ड एंड न्यू कोर्स 2021 दिसंबर परीक्षा के साथ ही सीए इंटरमीडिएट आईपीसी ओल्ड कोर्स का परिणाम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट ओल्ड एंड न्यू कोर्स 2021 दिसंबर परीक्षा में ऑल इंडिया मेरिट में टॉप 20 में जयपुर के पांच स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है। जयपुर के पूजन मोदानी चौथे, निकिता थिंकर सातवें, आशीष गुप्ता 16वें और आस्था अग्रवाल ने 17वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं आशिता अग्रवाल ऑल इंडिया मेरिट में 20वें स्थान पर रह है। शिवम गुप्ता ने 46वां स्थान प्राप्त किया है।

निकिता थिंकर
ऑल इंडिया मेरिट: सातवां स्थान
माक्स : 800 में से 652 सीए इंटरमीडिएट न्यू सिलेबस दिसंबर 2022 परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली निकिता का कहना मैंने हमेशा अपना टारगेट सेट कर पढ़ाई की। पढ़ाई को लेकर भी छोटे छोटे गोल बनाए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार काम करती रही। मेरे बड़े भाई ने भी हाल में अपना सीए पूरा किया है इसलिए मुझे लगता है कि मेरा सीए बनने का रोमैप को शायद वहीं से तैयार हो गया था। भाई कहीं ना कहीं मेरी प्रेरणा रहे। पढ़ाई के अलावा मुझे स्केचिंग और डांस करना भी पसंद है। जहां तक बात भविष्य की प्लानिंग की है तो अभी कुछ सोचा नहीं है, फिलहाल मेरा पूरा फोकस सीए पूरा करने पर है, हां इतना जरूर है कि इस बार ऑल इंडिया मेरिट में टॉप टैन में जगह बनाई है कोशिश करूंगी कि आगे टॉप थ्री में अपनी जगह बना सकूं। मैंने जिस तरह से मेहनत की थी उससे यह तो पता था कि
रिजल्ट अच्छा आने वाला है लेकिन टॉप सेवन रहूंगी यह नहीं पता था लेकिन इस रिजल्ट से मुझे बूस्टअप मिला है।
टारगेट: सीए फाइनल पूरा करना
मैसेज - खुद पर भरोसा करने के साथ खुद को मोटिवेट करें तभी सफलता मिलेगी।
.............

cdvcf_vf.jpg

आशीष गुप्ता
ऑल इंडिया मेरिट: 16वां स्थान
माक्र्स : 800 में से 633
क्रिकेट खेलने और हिंदी मूवी देखने के शौकीन आशीष गुप्ता मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं लेकिन अपनी पढ़ाई जयपुर से कर रहे हैं। अपनी सफलता को लेकर खुश आशीष कहते हैं कि रिजल्ट को लेकर जो सोचा था वैसा ही आया है, हां कुछ डर भी था कि कहीं पीछे ना रह जांऊ। मैंने फाउंडेशन के बाद रिजल्ट आने का इंतजार नहीं किया, पहले से ही आगे की तैयारी में जुट गया। इससे फायदा यह हुआ कि कोर्स समय से पहले ही पूरा कर लिया और मुझे दसे रिवाइज करने का अतिरिक्त समय मिल गया। मेरे पूरे खानदान में कोई सीए नहीं है इसलिए जब बारहवीं में काूमर्स ली तब सोच लिया था कि सीए ही करना है। इस सफलता से मैं बेहद खुश हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने कहीं ना कहीं अपने पैरेंट्स को प्राउड फील करवाया है।
टारगेट: आर्टिकलशिप और फाइनल पूरा करने के बाद सेल्फ प्रेक्टिस
मैसेज : लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत कर उसे प्राप्त करने में जुट जाएं।
.................

fvbfb.jpg

आस्था अग्रवाल
ऑल इंडिया रैंक 17
माक्र्स 800 में से 632
मुझे ये तो पता था कि मेरी ऑल इंडिया में रैंक आएगी लेकिन टॉप 20 में आऊंगी ये नहीं सोचा था। अपनी इस सऊप्लता से ना केवल मैं बल्कि मैरे पैरेंट्स भी बेहद खुश हैं। पापा सीए हैं और बड़े भाई भी सीए ही कर रहे हैं इसलिए आप मान सकते हैं सीए मेरे खून में है हालांकि मुझे लॉ भी करना है। जहां तक पढ़ाई की तैयारी की बात है तो एग्जाम से पार पांच महीने पहले तक तकरीबन 10 घंटे पढ़ाई करती थी, एग्जाम जैसे जैसे पास आते गए समय को थोड़ा और बढ़ा दिया। मेरा टारगेट था कि एग्जाम से पहले कोर्स कम से कम चार से पांच बार रिवाइज कर सकूं। मुझे स्केचिंग करने के साथ ही फिक्शन बुक पढऩा पसंद है। रात को सोने से पहले कुछ समय बुक रीडिंग को देती हूं। मेरी सफलता के पीछे मेरे भाई और पैरेंट्स का हाथ है जिन्होंने हमेशा मुझे मोटिवेट किया।
टारगेट: सीए करने के बाद लॉ करना।
मैसेज : जो भी काम करें पूरे डेडीकेशन से करें।

cvc_v.jpg

आशिता अग्रवाल
ऑल इंडिया रैंक : 20
माक्र्स: 800 में से 628
रिजल्ट अच्छा आएगा लेकिन इतना अच्छा रहेगा यह तो सोचा ही नहीं था। रैंक के बारे में तो सपने में भी नहीं सोचा
था क्योंकि टेक्ससेशन का पेपर काफी टफ आया था और मुझे लग रहा था कि ये मेरी रैंक को ले डूबेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टॉपिक्स को टारगेट बनाकर पढ़ाई करती थी, जिससे रिलेक्स होने के लिए भी टाइम मिल सके। मुझे म्यूजिक और मूवी का शौक है। पढ़ाई के साथ अपनी दोनों इंट्रेस्ट भी पूरे किए। घर में कोई सीए नहीं है इसलिए इस सफलता से मुढे और मोटिवेशन मिला है कि आगे की पढ़ाई किस तरह से करनी है। बड़े भाई बीटेक कर रहे हैं, कड़ी मेहनत करना
मैंने उनसे ही सीखा है।

टारगेट: आर्टिकलशिप के बाद किसी एमएनसी में जॉब करना
मैसेज : पढ़ाई पर फोकस करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।

vv.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MdHYV5a
https://ift.tt/qL2VobF

Post a Comment

और नया पुराने