Jaipur Corona Update:
जयपुर जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिली है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आज जिले में 1578 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि एक दिन पहले 1813 नए मामले जिले में मिले थे। पिछले दिनों की तुलना में अब संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। वहीं आज ऐसे इलाकों में भी कमी दर्ज की गई, जहां से संक्रमित मिल रहे हैं। जयपुर जिले में कल ते 100 से ज्यादा इलाकों में नए मरीज मिल रहे थे और आज 89 इलाकों में नए मरीज दर्ज किए गए हैं। हालांकि मौतों को लेकर राजधानी में अब भी कोई राहत नहीं है। आज भी यहां पर 8 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं राज्य के सर्वाधिक एक्टिव केस 16739 जयपुर में हैं।
यहां मिले हैं नए कोरोना पॉजिटिव
एयरपोर्ट में 29, आदर्श नगर में 12, अग्रवाल फार्म में 10, अजमेर रोड में 10, आमेर में 23, अम्बाबाड़ी में 6, बगरू मेें 4, बाइस गोदाम में 4, बजाज नगर में 1, बनीपार्क में 21, बापू नगर में 11, बरकत नगर में 3, बस्सी में 24, भांकरोटा में 17, ब्रहमपुरी में 2, चाकसू 44, चांदपोल में 1, चौड़ा रास्ता में 1, चौमूं में 1, सिविल लाइंस में 13, सी स्कीम में 26, दूदू में 55, दुर्गापुरा में 58, गांधी नगर में 3, गंगापोल में 1, गोपालपुरा में 50, गोवर्धन नगर में 35, गोविंदगढ़ में 5, गुर्जर की थड़ी में 11, हरमाड़ा में 2, हसनपुरा में 3, इमली का फाटक में 1, इंदिरा गांधी नगर में 26, जगतपुरा में 54, जालुपुरा में 1, जामडोली में 1, जमवारामगढ़ में 42, जवाहर सर्किल में 15, जवाहर नगर में 32, जौहरी बाजार में 1, कालवाड़ में 5, करतारपुरा में 3, खातीपुरा में 13, खोहनागौरियान में 1, किरण पथ में 50, कोटपूतली में 40, लाल कोठी में 2, लुणियावास में 7, महेश नगर में 5, मालवीय नगर में 57, मंगल विहार में 31, मानसरोवर में 46, एमडी रोड में 2, एमआई रोड में 7, मुहाना में 6, मुरलीपुरा में 19, न्यू सांगानेर रोड में 15, नींदड़ में 1, निर्माण नगर में 8, पत्रकार कॉलोनी में 45, फुलेरा में 1, प्रतापनगर में 53, पुरानी बस्ती 2, राजापार्क में 2, रामबाग में 2, रामगंज में 2, सांभर में 10, सांगानेर 54, शाहपुरा में 6, शास्त्रीनगर में 12, सिंधी कैम्प में 1, सिरसी में 9, सीतापुरा 34, एसएमएस में 7, सोडाला में 28, तिलक नगर में 10, टोंक फाटक में 10, टोंक रोड में 22, त्रिवेणी नगर में 23, वैशाली नगर में 45, वाटिका 26, विद्याधर नगर में 31, विराट नगर में 26, अचिन्हित क्षेत्रों में 79 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5RSt6WICy
https://ift.tt/EJntVuwGI
एक टिप्पणी भेजें